Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार महाराष्ट्र को मदद करे – नसीम खान

ठाणे [ युनिस खान ] केंद्र की भाजपा सरकार को राजनीति न कर महाराष्ट्र को कोरोना संकट से निपटने के लिए हर संभव सहायता करना चाहिए। इस आशय का उदगार महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष व पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खान ने व्यक्त किया है। कांग्रेस की ओर से भारतीय संविधान निर्माता भारतरत्न डा बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर ठाणे शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में  रक्तदान शिबिर का आयोजन किया गया। शिबिर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए खान ने जायजा लिया।

                           इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य न कोरोना की गंभीर स्थिति बन रही है।  कोरोना की समस्य से निपटने व राहत और उपचार के लिए राज्य की महाविकास आघाडी सरकार सभी आवश्यक उपाय योजना पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार राज्य की जनता के लिए राजनीति से अलग हटकर महाराष्ट्र को मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। पूर्व मंत्री खान ने कहा कि 20 लाख करोड़ रूपये की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा  किया लेकिन उसके बाद कोई मदद नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आज देश के लोगों को मदद की आवश्यकता है ऐसे में बाहर के देशों को  मदद करने की क्या कारण है। उन्हें कोरोना के संकट से लड़ने के लिए बगैर भेदभाव किए कोरोना प्रभावित राज्यों की सरकारों को मदद करने की आवश्यकता है। पूर्व मंत्री खान ने कहा कि कोरोना मरीजों की बढती संख्या को रोकने के लिए कल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लाक डाउन की घोषणा करते समय समाज के जरूरतमंद घटकों के लिए आर्थिक व जीवन आवश्यक वस्तु के रूप मदद देने की भी घोषणा किया है। कांग्रेस पार्टी  ओर कोरोना मरीजों की मदद के लिए प्रत्येक जिले में मदद केंद्र शुरू किया गया है। इस अवसर पर अनेक लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिबिर को सफल बनाने के लिए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण की अध्यक्षता में सचिन शिंदे , जिया शेख आदि ने प्रयास किया।

संबंधित पोस्ट

कांच में काली फिल्म लगे 400 वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने की कार्रवाई 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ग्लोबल बैंकिंग एवं फ़ाइनेंस अवार्ड्स, 2023 से सम्मानित

Aman Samachar

पर्यावरण दिवस पर एक साल में दो लाख पेड़ लगाने का मनपा संकल्प

Aman Samachar

मनपा के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश की आनलाईन प्रक्रिया शुरू 

Aman Samachar

एमएसएमई को बाजार तक पहुंच बनाने की सुविधा देने के लिए सिडबी ने ओएनडीसी में ली हिस्सेदारी 

Aman Samachar

जिले के स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये की निधि तैयार करें — डॉ. श्रीकांत शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!