Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा नीति पर पीएनबी के एमडी और सीईओ मल्लिकार्जुन राव का बयान

 मुंबई  , रिजर्व बैंक ने एक बार फिर सटीक समय पर महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए कई घोषणाएं की हैं। रेपो दरों को स्थिर रखने का फैसला उम्मीद के मुताबिक है और यह वृद्धि की अनिश्चितता दूर करने और मुद्रास्फीति की चुनौती को देखते हुए ऐसा जरूरी था। 15,000 करोड़ रुपये की तरलता उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है जिससे बुरी तरह प्रभावित होटल, विमानन समेत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम श्रेणी के उद्योगों (एमएसएमई) को मदद मिलेगी। इसके अलावा कोविड- 19 से प्रभावित एमएसएमई की मदद के लिए 2.0 फ्रेमवर्क में घोषित 50 करोड़ रुपये तक के बकाया कर्ज वाले कर्ज पुनर्गठन सुविधा का विस्तार कर दिया गया है। NACH की सप्ताह के सभी दिन उपलब्धता करने से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिये वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

संबंधित पोस्ट

 ठाणे के पूर्व महापौर व शिवसेना उप नेता अनंत तरे का लंबी बीमारी के बाद आज निधन

Aman Samachar

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती महिला कांग्रेस पदाधिकारी

Aman Samachar

शब ए मेराज व शब ए बारात का सादे तरीके से ही आयोजन करने का मनपा ने किया आवाहन

Aman Samachar

जिले में कोरोना को रोकने के लिए प्रशासन व आरोग्य विभाग पूरी तरह सतर्क – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

स्टार्ट-अप के लिए फंड ऑफ फंड – $ 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था को साकार करने में मदद करने का प्रयास

Aman Samachar

ठाणे में वायु प्रदूषण नियमावली का पालन न करने वालों के खिलाफ होगी दंडात्मक कार्रवाई 

Aman Samachar
error: Content is protected !!