Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

Sushant Singh Rajput की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता ने तोड़ी चुप्पी, ‘मैं डंके की चोट पर बोल सकती हूं वो डिप्रेशन में नहीं था’, पढ़ें पूरा बयान

नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 45 दिन बाद अब आखिरकार उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने चुप्पी तोड़ी है। अंकिता ने खुले तौर पर ये दावा किया है कि सुशांत सिंह डिप्रेशन में नहीं थे। अंकिता के मुताबिक सुशांत उन लोगों में से नहीं थे जो परेशान होकर सुसाइड कर लें। रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में अंकिता ने कहा, ‘किसी के लिए भी डिप्रेशन जैसे शब्द का इस्तेमाल करना बहुत बड़ी बात है। सुशांत ऐसा नहीं था कि किसी भी बात से परेशान हो जाए और आत्महत्या कर ले’।

अंकिता ने कहा, ‘जब ये न्यूज आई कि उसने आत्महत्या कर ली तो मुझे ये बात अपनाने में ही वक्त लगा। सुशांत आत्महत्या करने वालों में से नहीं था। जब तक मैं कुछ सोच पाती कि क्या हुआ उतनी देर में तो 15 मिनट में ही उसकी फोटोज़ वायरल होने लगीं, जिसके साथ बताया जा रहा था कि सुशांत ने आत्महत्या कर ली। ये कहा जाने लगा कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी वो डिप्रेशन में था। जब मैं और सुशांत साथ थे हमने इससे खराब दौर देखा था, लेकिन हम दोनों उससे निकल गए। वो किसी भी बात से अपसेट हो सकता था पर डिप्रेशन में नहीं जा सकता’।

संबंधित पोस्ट

आदिवासी लोगों के लिए 4 जून को येउर में विशेष टीकाकरण मुहिम

Aman Samachar

कोविड अस्पताल में डेढ़ लाख लेकर मरीज को भर्ती करने का मामला, महापौर से दिया जांच का आदेश

Aman Samachar

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व शिक्षाविद प्रोफ़ेसर जावेद खान का निधन

Aman Samachar

वज्रेश्वरी के डिव्हाईन हाईस्कूल पर कार्रवाई की मांग ,फीस की सख्ती के विरोध में अविभावक हुए एकजुट

Aman Samachar

नव वर्ष पर जिले अधिकारीयों को पालकमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आन लाईन दिलाई हरित ई शपथ 

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने हाई-नेट-वर्थ ग्राहकों के लिए एयू आईवी प्रोग्राम किया लॉन्च

Aman Samachar
error: Content is protected !!