Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का मुलुंड में भव्य सत्कार 

मुंबई ( युनिस खान ) मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के नव नियुक्त अध्यक्ष एड. अवनीश तीर्थराज सिंह का भव्य सत्कार समारोह ग्रैंड सेंट्रल हॉल,मुलुंड में किया गया l उन्होंने अपना उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि जो लोग कांग्रेस से दूर हो गए हैं पुनः संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
      महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश शेट्टी, पूर्व नगर सेवक बी के तिवारी, रॉय मणि , वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ बाबूलाल सिंह, डॉ. आर. आर. सिंह, प्रदुम्न यादव, वरिष्ठ समाज सेवी रमाशंकर तिवारी,संतोष विश्वकर्मा, अंजनी कुमार सिंह,कालिका सिंह, साहब दयाल सिंह,सुषमा मौर्य, सुक्खु गुप्ता,सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेl विशिष्ट अतिथि के रूप में हरीश वर्मा (अध्यक्ष महाराष्ट्र कूर्मि क्षत्रिय समाज), राजाराम पाल (अध्यक्ष पाल विकास मंच),लक्ष्मी नारायण चौरसिया (अध्यक्ष चौरसिया समाज),रमेश जायसवाल(अध्यक्ष जायसवाल समाज),डॉ.सचिन सिंह (अध्यक्ष युवा ब्रिगेड असोसिएशन), उपस्थित रहे l
      इस अवसर पर पत्रकार राघवेंद्र द्विवेदी, सुशील कुमार पाण्डेय, नामदार राही, दयाशंकर पाण्डेय,अविनाश पाण्डेय, छोटेलाल शर्मा, संतोष जैसवार, अरविन्द बिन्द, बिपिन पांचाल का सम्मान किया गया l मुलुंड के वरिष्ठ समाज सेवकों,एवं विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों का भी सम्मान किया गयाl राकेश शेट्टी ने कहा कि उत्तर भारतीयों को सदैव सम्मान कांग्रेस द्वारा दिया गया l उन्हें मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर कांग्रेस ने बनाया। वहीं विपक्ष ने धर्म, जाति, भाषा के नाम पर गुमराह कर दिया अब लोग विपक्ष की साज़िश को पहचान गये हैं l
      एड. अवनीश सिंह ने कहा कि जो लोग कांग्रेस से दूर हो गये हैं, उन्हें वापस लाने और कांग्रेस को मजबूत बनाने का कार्य मुझ पर सौंपा गया है l मैं इस महत्वपूर्ण जवाबदारी को निभाने में पूरी शक्ति एवं संकल्प के साथ कार्य करूँगा। कार्यक्रम के आयोजन में भगवान किशोर तिवारी, अरविन्द यादव, संतोष सिंह, जीतेन्द्र शर्मा, मोहनलाल राज, हरीश गुप्ता, राजेंद्र उठवाल,डॉ. आर. एम. पाल,एड. शरीफ खान, रइस खान,मोहित सिंह,आकाश पाण्डेय,अनिल सिंह,विनोद कजानिया, राकेश मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

केन्द्रीय बजट आवास उद्योग के लिए एक बूस्टर साबित होगा – जितेंद्र मेहता

Aman Samachar

बिजली सब्सिडी बहाली की घोषणा से पावरलूम उद्योग मालिकों में खुशी  

Aman Samachar

पार्किंग प्लाजा कोविड सेंटर में 3 .2 टन क्षमता के दो आक्सीजन प्लांट का पालकमंत्री के हाथो उद्घाटन 

Aman Samachar

ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज ने अपने ‘ग्रीन विजन’ के तहत साल 2025 तक 5 करोड़ पौधे लगाने का लिया संकल्प 

Aman Samachar

वृक्षारोपण के साथ आग में झुलसे वृक्षों की सिंचाई कर पुनर्जीवित करने का किया प्रयास

Aman Samachar

जिप स्वास्थ्य टीम ने 16 किमी पैदल चलकर अतिदुर्गम दापुरमाल गाँव में किया टीकाकरण

Aman Samachar
error: Content is protected !!