Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रक्षा बंधन पर राखी भेजने के लिए डाक विभाग तैयार किया नया लिफाफा

ठाणे ( युनिस खान ) इस साल 9 अगस्त को होने वाले रक्षा बंधन के त्यौहार के लिए कई बहनें डाक सुविधा का लाभ उठाकर अपने दूर रहने वाले भाइयों तक बे झिझक राखी पहुंचा सकेंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए, डाक विभाग ने इस साल भी आकर्षक और रंग-बिरंगे ‘राखी लिफाफे’ तैयार किए हैं। राखी को जल्द से जल्द सही पते पर पहुँचाने के लिए, डाकघर विभाग ने तैयारी की है। वरिष्ठ अधीक्षक के. नरेंद्र बाबू ने यह जानकारी दी है।

       रक्षाबंधन’भाई-बहन के अटूट बंधन का त्यौहार है। इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बाँधती हैं, लेकिन जब भाई पहुंच से बाहर होता है तब उन्हें राखी बांधना संभव नहीं होता है। इसके लिए लोग डाक सेवा का सहारा लेते थे लेकिन डाक से राखी समय पर पहुंचने के चलते कोरियर को विकल्प के रूप देखा जाने लगा। इसके बावजूद डाक विभाग वर्षों से दूर रहने वाले भाइयों तक राखी पहुँचाने की सेवाएँ प्रदान करता आ रहा है।

      इस साल ठाणे डाक विभाग रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों को आकर्षित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। विभाग ने नागरिकों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए राखी लिफाफे उपलब्ध कराए हैं। जिन्हें देश-विदेश में कहीं भी, मामूली शुल्क पर प्राथमिकता डाक के रूप में भेजा जाएगा। ये लिफाफे रक्षाबंधन के लिए विशेष रूप से वाटरप्रूफ, सीलबंद और फटने-रोधी बनाए गए हैं। इन लिफाफों में रंग-बिरंगे और आकर्षक डिज़ाइन उपलब्ध हैं। ये लिफाफे सभी डाकघरों में उपलब्ध हैं और इन लिफाफों के कवर पर राखी का डिज़ाइन छपा हुआ है। जिससे ये लिफाफे भाई-बहन के अटूट बंधन को और मज़बूत कर रहे हैं।

इसके साथ ही, राखी के लिफाफे सुविधाजनक आकार में उपलब्ध हैं। आसान सील के लिए पील-ऑफ स्ट्रिप सील भी दी गई है। इन राखी लिफाफों की कीमत जीएसटी सहित 12 रुपये प्रति लिफाफा है। ये राखी लिफाफे स्पीड पोस्ट और पंजीकृत डाक सेवाओं के माध्यम से पूरे देश और विदेशों में भेजे जा सकते हैं। डाक विभाग का यह प्रयास है कि राखी जल्द से जल्द सही पते पर पहुँचे।

डाक विभाग महाराष्ट्र के बाहर एक से दो दिनों के भीतर सही पते पर राखी पहुँचाने की सेवा प्रदान करेगा। साथ ही, पिछले वर्ष 5000 से अधिक डाक पैकेट बेचे गए थे। इस वर्ष भी 3200 लिफाफे उपलब्ध कराए गए हैं और 7000 नए डिज़ाइन वाले लिफाफे बेचे जाएँगे। डाकघर के वरिष्ठ अधीक्षक के. नरेंद्र बाबू ने बहनों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

दिल्‍ली बैंक नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की 58वीं छमाही बैठक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 

Aman Samachar

 मराठी भाषा के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने पर राज्य सरकार ध्यान देगी – दीपक केसरकर

Aman Samachar

फर्नीचर गोदाम में आग लगने से लाखो रूपये का माल जलकर ख़ाक , कोई हताहत नहीं

Aman Samachar

समाज की बेहतरी के लिए शिक्षा व सामाजिक एकता आवश्यक – लालचंद निषाद

Aman Samachar

मुलुंड युवक कांग्रेस ने कोरोना स्वास्थ्य रक्षकों एवम फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं दिए टूल किट्स 

Aman Samachar

सिम्फनी ने पेश किया ‘लार्ज स्पेस वेंटी-कूलिंग’ कैंपेन इंडस्ट्रियल और कमर्शियल वर्कस्पेसेस 

Aman Samachar
error: Content is protected !!