Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा मुख्यालय पर कचरा डालने जा रहे पूर्व नगर सेवक पठान को पुलिस ने रोका

ठाणे ( युनिस खान ) मुंब्रा कौसा में कचरे की समस्या अब विकराल रूप लेने लगी है। पिछले पाँच दिनों से कचरा न उठाए जाने से नाराज़ पूर्व नगर सेवक अशरफ शानू पठान ने कचरे से भरी पाँच गाड़ियाँ सीधे ठाणे मनपा मुख्यालय की ओर लेकर जाने के लिए निकले। मामले की गंभीरता को देखते ही पुलिस ने उन्हें मुंब्रा पुलिस स्टेशन के सामने उन्हें रोक कर हिरासत में ले लिया।

         मुंब्रा कौसा में स्वच्छता और कचरे की समस्या को लेकर नागरिकों की हमेशा शिकायत रहती है। यहां के नालों की सफाई और उससे निकले कचरा नहीं उठाए जाने एवं गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका जताई जाती रहती है। बारिश के चलते कचरे की दुर्गंध से वर्षाजनित बीमारियां फैलने की आशंका अधिक होती है। आज इसी समस्या को लेकर पूर्व नगर सेवक अशरफ शानू ने कचरे की समस्या को लेकर आंदोलन शुरू कर दिए।

        शहर का कचरा नहीं उठाने से पिछले कुछ दिनों से मुंब्रा में कचरे की समस्या बनी हुई है। ठाणे मनपा द्वारा डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था के अभाव के कारण कचरा नहीं उठाया जा रहा है। शहर में कचरा इकट्ठा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कई बार कहने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे नाराज़ पठान ने शहर में जमा कचरा की गाड़ी लेकर पुलिस स्टेशन की ओर निकले। उन्होंने कौसा, अमृत नगर, राशिद कंपाउंड आदि इलाकों से कचरा लेकर मनपा मुख्यालय के सामने फेंकने का फैसला किया। इस मुद्दे को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया। मुंब्रा पुलिस ने कचरे से भरी गाड़ियों को रोककर पठान को अपनी हिरासत में ले लिया।

संबंधित पोस्ट

ठाणे मनपा प्रभाग रचना का प्रारूप घोषित , 14 फरवरी तक नागरिकों की आपत्ति व सुझाव आमंत्रित

Aman Samachar

डोलाया बीच की डीप क्लीनिंग के साथ वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे मनाया गया

Aman Samachar

राकांपा की शिकायत पर संभाजी भिड़े के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज  

Aman Samachar

कर व शुल्क वृद्धि न करते हुए वर्ष 2022- 2023 का 3299 करोड़ रूपये का बजट मनपा की स्थाई समिति में पेश 

Aman Samachar

ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज में मदर डे कार्यक्रम

Aman Samachar

 एसटीपी प्लांट को स्थानांतरित करने की मांग लेकर आगे आये मानसरोवर वासी

Aman Samachar
error: Content is protected !!