Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

Voot Upcoming Web Series: ‘असुर’ के बाद आ रही एक और क्राइम थ्रिलर, देखिए ‘द गॉन गेम’ का फर्स्ट लुक

नई दिल्ली, जेएनएन। Voot Upcoming Web Series: वूट ने कुछ समय पहले लॉकडाउन के दौरान सब्सक्रिप्शन बेस्ड प्लेटफॉर्म की शुरुआत की। इसके बाद अरशद वारसी स्टारर वेब सीरीज़ असुर आई। इस वेब सीरीज़ को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद से वूट लगातार नई वेब सीरीज़ लेकर आ रहा है। एक ऐसी ही क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘द गॉन गेम’ आ रही है।

वूट ने वेब सीरीज़ द गॉन गेम का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस वेब सीरीज़ के पहले लुक में श्वेता त्रिपाठी, संजय कपूर, श्रेया पिलगांवकर, अर्जुन माथुर, इंद्रनील सेनगुप्ता और दिव्येदूं भट्टाचार्य नज़र आए हैं। सभी के लुक्स काफी इंटेस दिख रहा है। फर्स्ट लुक मोशन पिक्चर के रूप में जारी किया गया है। इसमें वीडियो का बैकग्राउंड म्यूज़िक भी काफी इंटेस लग रहा है।

वूट ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज़ का लुक अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किया है। इसे जारी करते हुए उन्होंने लिखा, ‘परिवार का खेल भी काफी ख़तरनाक हो सकता है। पता करिए कि गुजराल फैमिली के साथ क्या हुआ, जब उन्होंने खेलने की कोशिश की। द गॉन गेम जल्द आ रहा है, सिर्फ वूट पर।’

संबंधित पोस्ट

एक अगस्त से होने जा रहे हैं ये बदलाव, खत्म हो रही है इन कार्यों की समयसीमा, आपके लिए जानना जरूरी

Admin

कोरोना से यह देश संकट में, राष्ट्रपति के बाद प्रथम महिला और कैबिनेट मंत्री वायरस से संक्रमित

Admin

सार्वजनिक अवकाश के दिनों में शुरू रहेंगे मनपा के कर संकलन केंद्र 

Aman Samachar

NCL Recruitment 2020: Over 300 vacancies of operator notified, 10th pass can apply

Admin

गैस सिलेंडर विस्फोट से घर में लगी आग सेसारा सामान जलकर राख

Aman Samachar

अमृता विश्वविद्यालय अलार्म 2021 अंतर्राष्ट्रीय वार्तालाप में वक्ताओं ने एंटीबायोटिक प्रतिरोध पर दी सलाह

Aman Samachar
error: Content is protected !!