Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़

कलवा पूर्व में गैस सिलेंडर विस्फोट से छह घरों का नुकसान

ठाणे [ इमरान खान ]  कलवा पूर्व के घोलाई नगर गगनगिरी चाल में दो गैस सिलेंडर फटने व एक गैस सिलेंडर रिसाव से छः घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
        मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 4.35 बजे पारधी पाड़ा, गणेश वेलफेयर सोसाइटी, घोलाई नगर, कलवा पूर्व ठाणे की गगनगिरी चाल में 2 गैस सिलेंडर फटने व एक सिलेंडर से गैस रिसाव से आग लग गई। इस घटना में छः घरों का नुकसान हुआ है। मनपा आपदा प्रबंधन विभाग को घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुँच गया। दल के साथ एक दमकल, एक बचाव वाहन के साथ कलवा पुलिस, वन विभाग के जवान, टोरेंट पावर के कर्मचारी भी मौके प्थे पहुंचे।  विस्फोट में किसी के हताहत नहीं होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।  गगनगिरी चाल के छह घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है जिसमें राम उजागीर मौर्या , रघुनन्दन मौर्या , हरिश्चंद्र कनौजिया , राजेंद्र बुरुद, कालू गुप्ता और राहुल गुप्ता का घर शामिल हैं।

संबंधित पोस्ट

63 मून्स ने साइबर सुरक्षा, वेब 3.0, ब्लॉकचेन और लीगलटेक के लिए पेश की नई टेक्‍नोलॉजी

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक की अखिल भारतीय राजभाषा संगोष्ठी संपन्न

Aman Samachar

प्रताप सरनाईक के कड़े रुख से एसटी निगम को होगी 12 करोड़ रुपये की बचत 

Aman Samachar

स्वतंत्रवीर सावरकर फिल्म के माध्यम से जय परशुराम सेना ने दर्शकों में जगाया राष्ट्रभक्ति 

Aman Samachar

पीएनबी ने आईबीए टेक्नोलाजी कांफ्रेंस, एक्सपो एवं अवार्ड्स में दो पुरस्कार प्राप्त किए

Aman Samachar

नगदी लेकर घर जा रहे व्यापारी पर गोलीबारी की घटना से सनसनी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!