Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

अपनी प्रतिभा के बल पर विविध क्षेत्रों में पहचान बना रहीं महिलाएं – कविता द्वेवेदी

 मुंबई [ युनिस खान ] अन्तर राष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार के माध्यम से सोसल फोरम ऑन हयूमन राइट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के एस चौहान की अध्यक्षता में केन्द्रीय कार्यालय मुंबई महाराष्ट्र में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई .  जिसमें मुख्य प्रवक्ता कविता दिवेदी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पुणे ने कहा कि आज समाज में नारी शक्ति का बहुत ही बडा योगदान है .महिलाएं समाज का अभिन्न अंग एवं हिस्सा है . अपनी प्रतिभा के बलबूते पर भिन्न भिन्न क्षेत्रों मे अलग पहचान बना रहीं हैं . प्रदेश एवं देश के विकास में महिलाओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है . महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर माहौल बना कर नारी शक्ति को अधिक सम्मानित किया जा सकता हैं . अपना काम जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए स्वयं में निर्णय लेने की क्षमता होगी तो नारी शक्ति को समाज में अधिक सम्मान मिलेगा . नारी शक्ति ने राज्य एवं केंद्रीय विभाग में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर समाज को आइना दिखाया है .
                    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगतवीर सिंह सिसोदिया ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज नारी शक्ति का दिवस है .  नारी के नाम प्रतिदिन सुबह शाम नमन करते हैं यह समाज का गौरव हैं . प्रत्येक क्षेत्र में विशेष योगदान चाहे राजनीति हो या राज्य सरकार एवं केंद्रीय सरकार हो महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने की क्षमताओं का अच्छा प्रदर्शन किया है  .राष्ट्रपति प्रधानमंत्री लोकसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री राज्यपाल जज  मंत्री एमपी एम एल ए आईएएस अधिकारी आईपीएस अधिकारी के पदों को सुशोभित किया है यही महिला सशक्तीकरण है मैं सभी को नमन करता हूँ .
                 वेबिनार में सभी प्रदेशाध्यक्ष एवं महासचिव व राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष महासचिव सहित सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया . राजकुमार चौहान , अमित नितिन अग्रवाल , सफदर सिद्धकी , डी पी दुबे , राकेश धीमन , गणेश शर्मा , लोकेंद्र शेखावत सुनील रविंद्र तोमर , कुमार धनजंय  गनपत चौहान , तनवीर अहमद , राष्ट्रीय पदाधिकारी के के पासवान , अमित बनर्जी  , शेलके हिमानी , वरुण चौहान , श्रीमती दायगुडे ,  ए सी त्रिपाठी आदि ने हिसा लिया .  समापन भाषण राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती धन लक्ष्मी नायडू एवं आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय महासचिव वाहिद सिद्दीकी ने किया . राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रेस मीडिया प्रभारी आर बी चतुर्वेदी ने उक्त जानकारी दी है .

संबंधित पोस्ट

Man tests positive for coronavirus in UP’s Lucknow; 12 Covid-19 cases in state

Admin

संविधान निर्माता डा बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस उनका किया अभिवादन

Aman Samachar

आर आर एजुकेशनल ट्रस्ट के गणेशोत्सव में विविध कार्यक्रम

Aman Samachar

मिडिया और समाज विषय पर हुई आनलाईन विशेष परिचर्चा

Aman Samachar

कीनिया लुकीनिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर इम्तियाज़ अहमद का सत्कार 

Aman Samachar

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर, वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स ने 75 की मानव श्रृंखला बनाकर मनाया जश्न

Aman Samachar
error: Content is protected !!