Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दिवा क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों के 14 नल कनेक्शन काटे, 10 पंप जब्त, 11 बोरवेल बंद

ठाणे ( इमरान खान ) दिवा क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों के 14 नल कनेक्शन मनपा ने काट  दिए हैं। ठाणे मनपा के जल आपूर्ति विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में 10 मोटर पंप जब्त किए गए और 11 बोरवेल बंद किए गए। ये सभी नल कनेक्शन अवैध रूप से लिए गए थे। इस संबंध में मनपा की ओर से मामला दर्ज कराने की भी कार्रवाई की जा रही है।

       मनपा आयुक्त सौरभ राव ने कहा है यदि अनधिकृत निर्माणों को जलापूर्ति प्रदान की गई है, तो उसके दस्तावेजों की जाँच की जानी चाहिए। साथ ही, यदि निर्माण अवैध है, तो पाइप कनेक्शन तुरंत काट दिया जाना चाहिए, और इसी प्रकार, यदि मनपा की जल आपूर्ति से अवैध रूप से पाइप कनेक्शन लिया गया है, तो उसे भी तुरंत काट दिया जाना चाहिए।

    उपनगरीय अभियंता (जल आपूर्ति विभाग) विनोद पवार ने बताया कि दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र में 25 और 26 जुलाई को अनधिकृत निर्माणों के पाइप कनेक्शन काटने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान में, आंशिक रूप से निर्मित और कब्जे वाले अनधिकृत निर्माणों का निरीक्षण किया गया और वहाँ के पाइप कनेक्शन काट दिए गए। पवार ने बताया कि पंप भी जब्त किए गए और कुछ स्थानों पर बोरवेल भी बंद कर दिए गए।यह कार्रवाई दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र के शील-महापे रोड, दातिवली रोड, शांति नगर, मुनीर कंपाउंड क्षेत्रों में की गई है।

संबंधित पोस्ट

डेंटल इम्प्लांट्स के बाद इन खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें – डॉ चिराग देसाई

Aman Samachar

मुंब्रा खाड़ी में तैरने गए तीन लड़कों में दो को निकला गया ,तीसरे की सुबह होगी तलाश

Aman Samachar

पुनर्प्रक्रियाकृत पानी से 15 वर्षों में मनपा को मिलेगा 494 करोड़ रूपये का राजस्व 

Aman Samachar

ग्लोबल समेत सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करें – विरोधी पक्षनेता

Aman Samachar

पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए सैकड़ों कर्मचारियों का विधान भवन के निकला पैदल मार्च

Aman Samachar

1181 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर मनपा ने वसूले 1 लाख 33 हजार रुपये दंड

Aman Samachar
error: Content is protected !!