Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नूर खानदेश ट्रस्ट ने रईस हाई स्कूल में शिक्षकों को किया सम्मानित

ठाणे ( युनिस खान ) नूर खानदेश एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट,मुंबई एवं रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज, भिवंडी के सहयोग से रईस हाई स्कूल में ड्राप आउट छात्रो के लिए जारी V4U (हम आप के लिए) कक्षा में पढ़ाने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए रईस हाई स्कूल के उर्दू बसेरा हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
        गौरतलब है कि V4U कक्षा ऐसे छात्रों के लिए स्थापित की गई है जिनकी पढ़ाई किसी कारण से बाधित हो गयी है या वे नौवीं कक्षा में फेल हो गए हों,अथवा दसवीं कक्षा के रिपीटर्स परीक्षार्थी हों उनके लिए V4U (वी फॉर यू) नामक विशेष एसएससी कोचिंग क्लास गत तीन वर्षों से जारी है। इस के तहत छात्रों को दसवीं कक्षा का फॉर्म नंबर सत्रह (प्राइवेट फार्म) भरवाकर एस एस एस सी की विशेष कोचिंग की जाती है। सम्मान समारोह की अध्यक्षता केएमई सोसायटी के सचिव दानियाल काजी ने की। उन्हेंने अध्यक्षीय भाषण में वी फॉर यू क्लास के सभी कामयाब छात्रों और उनके अध्यापकों को बधाई दी तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
      समारोह के मुख्य अतिथि भिवंडी पूर्व के विधायक रईस कासम शेख ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि परिस्थित कितनी ही विसम हों पढ़ाई को जारी रखने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। छात्रों से कहा कि सफलता उसी को प्राप्त होती है जो कठिन परिश्रम,दृढ़ निश्चय वाला और चरित्रवान होता है। विशेष अतिथि के रूप में केएमई सोसायटी के उपाध्यक्ष एडवोकेट यासीन मोमिन,नदीम तासे,डॉ.राशिद सैयद,प्रिंसिपल जियाउर रहमान अंसारी और नूर खानदेश एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
      कार्यक्रम की आवश्यकता एवं उपयोगिता का बखान नूर खानदेश ट्रस्ट के अध्यक्ष निसार बेग ने प्रस्तुत किया तथा वी फॉर यू कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों और उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित किया तथा संचालक मंडल को बधाई दी।अखलाक खान ने ट्रस्ट की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के प्रिंसिपल जियाउर रहमान अंसारी ने वी फॉर यू क्लास की आवश्यकता एवं विशेषताओं का विवरण श्रोताओ के समक्ष प्रस्तुत किया।एडवोकेट यासीन मोमिन ने छात्रों को वर्तमान युग में शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी।             कार्यक्रम मे वी फॉर यू क्लास के पूर्व एवं वर्तमान छात्रों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।वी फॉर यू कक्षा के प्रभारी आसिफ अंसारी ने क्लास की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया।इस अवसर पर ड्रॉपआउट छात्रों की वी फॉर यू कक्षा में पढ़ाने वाले शिक्षकों को नूर खानदेश ट्रस्ट द्वारा अतिथियों के हाथों उपहार,शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में वी फॉर यू कक्षा के छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरान के पाठ से हुई।संचालन रईस हाई स्कूल के शिक्षक आमिर असगर कुरैशी ने किया।ट्रस्ट के सदस्य सलीम शेख के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

संबंधित पोस्ट

मनपा की मीनाताई ठाकरे नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने जीता प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

स्वच्छ सर्वेक्षण में लोगों की हिस्सेदारी सुनिश्चित कर उद्देश्यपूर्ति करें – मुख्य कार्यकारी अधिकारी

Aman Samachar

राष्ट्र को नमन के साथ पीएनबी ने मनाया संविधान दिवस

Aman Samachar

फ़न स्कूल इंडिया को एबलोन बोर्ड गेम के निर्माण का अस्मोडी से प्राप्त हुए अधिकार

Aman Samachar

सेना में अग्निपथ योजना के खिलाफ राकांपा ने किया रास्ता रोको आन्दोलन

Aman Samachar

रक्षा बंधन पर राखी भेजने के लिए डाक विभाग तैयार किया नया लिफाफा

Aman Samachar
error: Content is protected !!