Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में रईस जूनियर कॉलेज की छात्राओ की टीम को प्रथम पुरस्कार

ठाणे ( युनिस खान ) भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका और थाना जिला क्रीड़ा विभाग द्वारा रईस हाई स्कूल मैदान में अंतर-विद्यालयीन शालेय फुटबॉल कप प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें भिवंडी तालुका के बारह स्कूलों की लड़कियों की बारह टीमों ने भाग लिया।
       रईस जूनियर कालेज की छात्राओ की फुटबॉल टीम कैप्टन हिबा हजरत अली के मार्गदर्शन में 19 वर्ष आयु वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया। इस टीम ने सराहनीय खेल का प्रदर्शन करते हुए ओसवाल हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज की टीम को तीन-शून्य से हराकर मुकाबला जीत लिया। डिविजन प्रतियोगिताओं में अपना स्थान पक्का कर लिया। लड़कियों की टीम का प्रशिक्षण जाकिर अंसारी, मुसय्यब मोमिन और इकरा शेख ने किया था। छात्राओं की इस शानदार सफलता पर केएमई सोसायटी के अध्यक्ष अलमाज फकीह, सचिव दानियाल काजी, कोषाध्यक्ष फहद बुबेरे,खेल समिति के चेयरमन दानिशमदू,रईस हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज के चेयरमैन यासर तातली, प्रधानाचार्य जिया रहमान अंसारी, उप प्रधानाचार्य आमिर सिद्दीकी, सहायक प्रधानाध्यापक मुख्लिस मदू,पर्यवेक्षक असरार पठान एवं सिब्तैन काशेलकर, वाईसीएमओयू अध्ययन केंद्र के समन्वयक अब्दुल अजीज अंसारी एवं समस्त स्टाफ ने सफल छात्राओं एवं उनके मार्गदर्शकों को बधाई दी है।

संबंधित पोस्ट

उपवन तालाब के बनारस घाट पर मंत्रोचार के बीच की गयी गंगा आरती 

Aman Samachar

नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नामकरण के बारे में मुख्यमंत्री के साथ बैठकं का नाना पटोले ने दिया आश्वासन

Aman Samachar

एयू बैंक के क्रेडिट कार्ड ने फर्स्ट-टाइम कार्ड यूजर्स का जीता दिल

Aman Samachar

भिवंडी के नए मनपा आयुक्त म्हसाल ने अपना पदभार संभाला 

Aman Samachar

रईस स्टडी सेंटर में बी ए की उपाधि वितरण समारोह संपन्न

Aman Samachar

मुंब्रा प्रभाग समिति क्षेत्र में लाक डाउन में रुके कार्यों को जल्द पूरा कराने का अध्यक्ष ने दिया निर्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!