Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नवरात्रि में सभी जाति , सर्वधर्म की एकता का प्रतीक बना इको विस्टा सांस्कृतिक मंडल

ठाणे ( यूनिस खान ) पिछले आठ वर्षों से नवरात्रि उत्सव को बड़े उत्साह से मनाता आ रहा इको विस्टा सांस्कृतिक मंडल, शिलफाटा, इस वर्ष भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया। इस मंडल की खास पहचान यह है कि भारत के सभी धर्मों, जातियों और आयु वर्ग के नागरिक इस उत्सव को मनाने के लिए एक साथ आते हैं।

      इको विस्टा सांस्कृतिक मंडल, शिलफाटा स्थित भारत इको विस्टा हाउसिंग सोसाइटी का प्रसिद्ध मंडल है। मंडल द्वारा नवरात्रि के दौरान छोटे बच्चों के लिए नृत्य और गीत प्रस्तुतियाँ, महिलाओं और पुरुषों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। खास बात यह है कि मंडल के प्रत्येक घर से थोड़ा-थोड़ा नाश्ता बनाकर देवी को अर्पित किया जाता है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद, मंडल के सभी सदस्य और नागरिक मिलकर उसी नाश्ते का आनंद लेते हैं।

      नवरात्रि समारोहों के साथ-साथ, इको विस्टा सांस्कृतिक मंडल अपने परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, होली, दही हांडी, गणेश उत्सव, कोजागिरी, दिवाली जैसे त्योहार भी उत्साह और एकता के साथ मनाता है। इस प्रकार, “सर्वधर्म समभाव” की अवधारणा पर बल देने वाला यह मंडल नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध हो रहा है।

    मंडल समिति में अध्यक्ष श्रेयस राजापुरकर, सचिव अनिल कोलेकर, कोषाध्यक्ष समीर मोहिते, उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, उपसचिव श्रेया राजापुरकर, उपकोषाध्यक्ष श्वेता नंदनवार तथा कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चिराग लावोत, मीनू विश्वकर्मा और दामोदर पटले शामिल हैं। शिल्फाटा परिसर में आपसी भाईचारे और एकता का वातावरण बनाने के मंडल के प्रयासों पर नागरिकों ने खुशी व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

वाहनों के आवागमन के लिए पहले जैसे मार्ग नहीं खोले गए तो बुलडोजर लगाकर डिवायडर तोड़देंगे – आनंद परांजपे

Aman Samachar

वंचित बच्चों को मिलेगी पौष्टिक बर्फी और लड्डू , पोषण सुधार हेतु सीएचएफ, इस्कॉन का अभियान

Aman Samachar

18 अप्रैल को महिलाओं की बैठक और तृतीय पंथी मतदाताओं को पहचान पत्र का वितरण

Aman Samachar

नौपाड़ा में स्पा और मसाज सेंटर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाए – संजय वाघुले

Aman Samachar

स्नातक मतदाता सूची में पंजीकरण कर संख्या बढाने में सहयोग करें – अशोक शिंगारे

Aman Samachar

भारत में सबसे लंबे ईसीएमओ सरवाइवर को मेडिका हॉस्पिटल ने दिया नया जीवन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!