Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वैक्सीन के बचे 7 हजार करोड़ रूपये का गरीब जनता के लिए राज्य सरकार घोषित करे पॅकेज

ठाणे [ युनिस खान ] पुरे देश के 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने ले लिया है। इससे राज्य सरकार की 7 हजार करोड रूपये की की बचत हुई।  उक्त राशि राज्य की गरीब जनता , किसान , ऑटो टैक्सी चालक , मजदूर  व छोटा व्यवसाय कर घर चलाने वाले लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार खर्च करें।  इस आशय की मांग ठाणे शहर जिला भाजपा अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे ने किया है।

                 18  से 44 आयुवर्ग के लोगों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करने के लिए  उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया है।  एड डावखरे ने कहा है कोरोना वैक्सीन का खर्च केंद्र सरकार के उठाने से राज्यों की समस्या हल हो गयी है।  इससे नागरिकों को भी बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा है कि राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार 12 करोड़ वैक्सीन खरीदने वाली थी। वैक्सीन की जिमीदारी केंद्र सरकार के लेने के बाद राज्य सरकार की करीब सात हजार करोड़ रूपये की निधि बच गयी है।  राज्य के मुख्यमंत्री दावा कर रहे थे कि सरकार वैक्सीन खरीदने के लिए पूरी राशि एक साथ देने इ लिए तैयार है।  अब यही राशि कोरोना लाक डाउन व आर्थिक तंगी से जूझ रही गरीब जनता , किसान , मजदूर , ऑटो टैक्सी चालक , सैलून चालक जैसे छोटे व्यवसाय कर परिवार का पालन पोषण करने वालो की मदद के लिए खर्च करे। एड डावखरे ने मांग की है  कि आर्थिक समस्या से जूझ रहे ग़रीबों  लिए राज्य सरकार अब सात हजार करोड़ रूपये का पॅकेज घोषित करे। एड डावखरे ने कहा है कि राज्य सरकार के पहले घोषित पॅकेज से अभी तक किसी को कुछ नहीं मिला है।  अब वैक्सीन का पैसा बचने से राज्य की गरीब व आर्थिक संकट का सामना कर रही जनता के राहत देने का सरकार को एक बड़ा मौका मिला है। इसका गरीबों के राहत के लिए उपयोग करने का राज्य सरकार को निर्णय लेना चाहिए।

संबंधित पोस्ट

मनपा के सेन्ट्रल कोविड वाररूम में आवश्यक मनुष्यबल बढाने महापौर ने दिया आदेश

Aman Samachar

 राजस्थानी समाज में लोकप्रिय नानी बाई रो मायरो के आयोजन को सफल बनाने का प्रयास तेज 

Aman Samachar

वोकहार्ड हॉस्पिटल्स, मुम्बई सेंट्रल की ओर से डाईबेटिक फूट अल्सर्स पर अनोखे उपचारों की घोषणा

Aman Samachar

डेंटल इम्प्लांट्स के बाद इन खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें – डॉ चिराग देसाई

Aman Samachar

114 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर मनपा ने वसूले 48,500 रुपये का जुर्माना 

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म मोहब्बत रंग लायेगी का मुहूर्त के साथ शूटिंग प्रारंभ

Aman Samachar
error: Content is protected !!