Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सैटिस पुल की छत पर फंसे व्यक्ति को अग्निशमन दल ने सुरक्षित बचाया

ठाणे ( यूनिस खान ) ठाणे रेलवे स्टेशन के पास सैटिस पुल की छत पर फंसे एक व्यक्ति को ठाणे मनपा के अग्निशमन दल और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।
        प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार 4 नवंबर की सुबह 8:58 बजे ठाणे मनपा के आपदा प्रबंधन कक्ष को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सैटिस पुल की छत पर फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी, अग्निशमन दल के जवान तथा ठाणे नगर पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
       छत पर फंसे व्यक्ति की पहचान राम इंगोले (30) के रूप में हुई है। अग्निशमन दल और आपदा प्रबंधन टीम के जवानों ने संयुक्त प्रयास करते हुए उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें ठाणे नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

संबंधित पोस्ट

यूके में नौकरी लगाने के बहाने पांच बेरोजगार युवकों से लाखों की ठगी

Aman Samachar

शिवसेना पार्टी प्रमुख के आदेश या महापौर के इशारे पर चलेगी ,पालकमंत्री दें जवाब – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

रईस हाईस्कूल मे अभिजात मराठी भाषा सप्ताह का आयोजन

Aman Samachar

ठाणे के राजा ने रचा इतिहास, प्रैक्टिस के दौरान 9 थर लगाए

Aman Samachar

मेडिका के यूरोलॉजी विशेषज्ञ सौम्य प्रोस्टेट हाइपरट्रॉफी (बीपीएच) के बारे में मिथकों और तथ्यों पर किया व्याख्यान

Aman Samachar

वित्तीय क्षमता राष्ट्रीय डबल ए प्लस स्टेबल के लिए सातवीं बार नवी मुंबई का चयन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!