Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राष्ट्रीय स्तर के कला प्रतियोगिताओं में भिवंडी मनपा स्कूल के विद्यार्थियों की सफलता

ठाणे ( यूनिस खान ) रंगोत्सव सेलिब्रेशन फाउंडेशन,मुंबई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कला प्रतियोगिताओं में भिवंडी मनपा प्राथमिक स्कूल क्रमांक 65 के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्कूल के 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 11 विद्यार्थियों ने पुरस्कार हासिल किए। इनमें 5 गोल्ड, 2 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज मेडल तथा 2 प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल हैं।
        इस सफलता के उपलक्ष्य में 2 नवंबर 2026 को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया,जिसकी अध्यक्षता रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के पूर्व उपप्रधानाचार्य अब्दुल अज़ीज़ अंसारी ने की। समारोह में नगरसेवक मेहुल पाटिल, सीआरसी नसीर शेख, डॉ. इमरान मोमिन,पूर्व विद्यार्थी संघ के सदस्य सुलेमान सिद्दीकी,फैसल इब्राहिम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।अतिथियों के हाथों विजेता विद्यार्थियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
      अध्यक्षीय संबोधन में अब्दुल अज़ीज़ अंसारी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी सफलता का श्रेय उनकी मेहनत,शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाध्यापक इकबाल अंसारी  ने सभी अतिथिगण का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए एसे समारोह के आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम का संचालन भी किया।

संबंधित पोस्ट

नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में भयहरण नाथ धाम में चला सफाई अभियान 

Aman Samachar

खलनायक बबलू यादव की वापसी कई फिल्मों में आयेंगे नजर

Aman Samachar

सर्दी बुखार के जीरो रोगी अभियान को लेकर मनपा ने शुरू किया जनजागरण 

Aman Samachar

मुंबई महानगर क्षेत्र के बांधों के जल ग्रिड को मराठवाडा की तर्ज पर बनाने का विचार – संजीव जायसवाल

Aman Samachar

 96 करोड़ 78 लाख 84 हजार रूपये का ठाणे जिला परिषद् का बजट पेश 

Aman Samachar

गुरूवार को टोरेंट पावर कंपनी के खिलाफ मुंब्रा राकांपा कार्यालय से निकलेगा मोर्चा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!