Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं में रईस हाई स्कूल की शानदार सफलता, 69 पदक हासिल

ठाणे ( यूनिस खान ) भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका और ठाणे जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 2 नवंबर 2026 को एरिना स्विमिंग पूल, अंजूर फाटा, भिवंडी में आयोजित जिला स्तरीय अंतरविद्यालयीन एवं कनिष्ठ महाविद्यालयीन तैराकी प्रतियोगिताओं में रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 69 पदक हासिल किए। इनमें 34 स्वर्ण, 33 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। इस शानदार सफलता के साथ विद्यार्थियों ने संभागीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।
        प्रतियोगिता में भिवंडी तालुका के 15 स्कूलों के 210 विद्यार्थियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में हिस्सा लिया। रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के खिलाड़ियों ने फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई और रिले सहित विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को इकरा शेख, जाकिर अंसारी और मुसय्यब मोमिन ने प्रशिक्षण दिया था। इस शानदार सफलता पर केएमई सोसाइटी के पदाधिकरियों एवं सदस्यों, खेल समिति के अध्यक्ष दानिश मदू, रईस हाई स्कूल के चेयरमैन यासर तातली, प्रधानाचार्य जियाउर-रहमान अंसारी, उपप्रधानाचार्य आमिर सिद्दीकी, सहायक प्रधानाध्यापक मुखलिस मदू तथा समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने सफल विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संबंधित पोस्ट

परिचारिकाओं के परिश्रम से आज कोरोना महामारी पर धीरे धीरे विजय मिल रही – महापौर

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने एशियन गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Aman Samachar

500 से अधिक मुंबई के युवा जीवन रक्षक के रूप में पंजीकरण कराने के लिए आगे आए 

Aman Samachar

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ठाणे में 16 मार्च को आगमन पर जोरदार स्वागत की तैयारी

Aman Samachar

कोविड वार रूम का निरिक्षण कर मनपा आयुक्त ने कर्मचारियों से स्थापित किया संवाद 

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने मिस.श्वेताल बसु को चीफ ऑफ मार्केटिंग और संचार प्रमुख किया नियुक्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!