
अवैध और नकली शराब के खिलाफ छापेमारी, 85 लाख रुपये का माल जब्त; 10 आरोपी गिरफ्तार
ठाणे ( यूनिस खान ) दिवाली के त्योहार को देखते हुए शराब की बढ़ती मांग का फायदा उठाकर की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी और नकली शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ठाणे राज्य आबकारी विभाग ने व्यापक अभियान शुरू किया है। अधीक्षक, राज्य आबकारी विभाग ठाणे-1 के कार्यालय की ओर से विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये का अवैध माल जब्त किया गया है तथा कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विभाग की ओर से अक्टूबर 2026 में नकली शराब, दूसरे राज्यों की टैक्स चोरी वाली शराब और नकली विदेशी स्कॉच के खिलाफ कुल 7 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि करीब 85 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। पिछले वर्ष विशेष रूप से भारतीय निर्मित विदेशी शराब पर उत्पाद शुल्क में बड़ी वृद्धि के बाद दूसरे राज्यों से सस्ती शराब की तस्करी और नकली शराब बनाने के मामलों में इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए राज्य आबकारी विभाग ने आयुक्त डॉ. राजेश देशमुख के नेतृत्व में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
अधीक्षक, राज्य आबकारी विभाग ठाणे-1 के कार्यालय की ओर से पिछले चार वर्षों में की गई कार्रवाई के दौरान जब्त माल का तुलनात्मक विवरण इस प्रकार है। अप्रैल से अक्टूबर 2023 में 1.50 लाख रुपये,अप्रैल से अक्टूबर 2024
90 लाख रुपये,अप्रैल से अक्टूबर 20253.25 करोड़ रुपये, अप्रैल से अक्टूबर 20266.35 करोड़ रुपये, आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से अक्टूबर 2026 के दौरान जब्त माल की कीमत पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई है।


