Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे, पालघर जिले के उप शहरों को लोकल रेल सेवा से जोड़ने की मांग

ठाणे ( यूनिस खान ) पनवेल से वसई के बीच सीधी लोकल रेल सेवा शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए ठाणे जिला रेल प्रवासी संगठना के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश शर्मा ने मांग की है भिवंडी शेलार से महापोली, आबाडी,कुदुस , से वाडा तक लोकल ट्रेन चलाने के लिए 40 किमी नए रेल मार्ग की योजना बना कर उक्त क्षेत्र को विकास को जोड़ने का निर्णय लेना चाहिए।
       उन्होंने कहा है कि डहाणु – नाशिक , डहाणु – कल्याण एवं कल्याण – नगर रेल मार्गो को रेलवे की योजना में समाहित करने और ग्रामीण क्षेत्रों को रेल सेवा से जोड़ने की मांग करीब 40 वर्षों से कर रहे है। सरकार और रेल मंत्रालय को हमारी मांग गंभीरता पूर्वक विचार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि पनवेल से वसई के बीच सीधी लोकल रेल सेवा शुरू करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना के लिए 12,710 करोड़ 82 लाख रुपये का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस का प्रयास सराहनीय है। इस योजना से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को विकास से जोड़ने के साथ यात्रियों को लाभ मिलेगा।
          उन्होंने कहा है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पड़ोसी जिले रायगढ़ , ठाणे, पालघर से बुलट ट्रेन, फ्रेट कॉरिडोर, बंदरगाह, मेट्रो रेल की विकास योजनाओं के साथ ही भारतीय रेल कई महत्वपूर्ण रेल योजनाओं पर सरकार को ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है। इससे बड़े शहरों के भार को कम करने, तीसरी और चौथी मुंबई बसाने के साथ ठाणे व पालघर जिले के विकास का मार्ग खुल जायेगा।
          आदिवासी ग्रामीण इलाका विकास से वंचित है और यहां के लोगों रेल नहीं देखा है। शर्मा ने कहा है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और आस पास के शहरों की बढती जनसँख्या और नागरिक सुविधाओं के भार को कम करने एवं ग्रामीण आदिवासी इलाकों के विकास के लिए उक्त रेल परियोजनाओं को आगे बढ़ाना अत्यंत जरुरी है। जिस तरह मुख्यमंत्री फडणवीस एमएमआर के विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें हमारी मांगों पर विचार करना चाहिए।

संबंधित पोस्ट

ड्राइवर को बेहोश कर कंटेनर सहित माल‌ लेकर चोर फरार

Aman Samachar

 रेनो इंडिया ने काइगर मॉडल ईयर 22 को किया पेश

Aman Samachar

एसटी कॉर्पोरेशन का आर्थिक श्वेतपत्र तैयार किया जाए —  प्रताप सरनाईक 

Aman Samachar

राबोडी में दिन दहाड़े मनसे पदाधिकारी को गोली मारकर हत्या , दो संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

Aman Samachar

पिलर से छेड़खानी कर बिजली चोरी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

पीएनबी के सौर ऊर्जा चालित मोबाइल एटीएम का केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने किया उद्घाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!