Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पिलर से छेड़खानी कर बिजली चोरी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी में पीलर से बिजली चोरी करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है।  विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी करने वालों पर आगे और अधिक कड़ी कार्रवाई करने का संकेत दिया है। 
        भिवंडी शहर व ग्रामीण परिसर में बिजली की आपूर्ति व बिल वसूल करने वाली फ्रेंचाइजी टोरेंट पावर कंपनी के कर्मचारी अवधुत प्रभाकर साबलें ने मिनी सेक्शन पीलर को नुकसान पहुंचाने व बिजली नेटवर्किंग से छेड़छाड़ करने वाले फैजान कंपाउंड, रोशनबाग निवासी बंटी बाल के खिलाफ भोईवाडा पुलिस  स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बिजली अधिनियम 2003 कलम 138, भादवि की धारा 336, 427 व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान 1984 के कलम 3 के पिलर से हुई बिजली चोरी की वजह से टोरेंट पावर कंपनी को काफी नुकसान हुआ है। टोरेंट पावर की विजिलेंस टीम ने बिजली चोरों पर कड़ी नकेल कसे जाने के संकेत दिए हैं।

संबंधित पोस्ट

कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक अधिक संख्या में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं – अशोक शिंगारे

Aman Samachar

लाउडस्पीकर के बारे में किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं- पुलिस आयुक्त 

Aman Samachar

 आरबीआई का क्रेडिट लाइनों से वॉलेट और प्रीपेड कार्ड (पीपीआई) टॉप अप को बाहर करने के लिए कदम- निपुण जैन

Aman Samachar

लड़की के अपहरण की धमकी देकर व्यापारी से 5 लाख रूपये मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

महाराजा अग्रसेन चौक नामकरण के मनपा के निर्णय का अग्रवाल समाज ने किया स्वागत 

Aman Samachar

दिवा से सीएसएमटी फास्ट लोकल शुरू करें – सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!