Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

छठपूजा को लेकर ठाणे मनपा की जोरदार तैयारी

तालाबों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, वॉच टावर और मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश

ठाणे ( यूनिस खान )  छठपूजा और आगामी त्योहारों के मद्देनजर ठाणे मनपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए महापौर शर्मिला पिंपलोलकर ने प्रशासन को विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी तालाबों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ प्रत्येक तालाब के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा है।
        छठपूजा की तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुवार को महापौर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभागृह नेता हणमंत जगदाळे, विभिन्न प्रभाग समितियों के सभापति, वरिष्ठ नगरसेवक, उपायुक्त तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि छठपूजा के दौरान रायलादेवी, मासुंदा और उपवन तालाबों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग, सुरक्षित आवाजाही के लिए अलग कॉरिडोर तथा प्रवेश द्वारों पर विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा के लिहाज से तालाब परिसरों और प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा पर्याप्त रोशनी के लिए अतिरिक्त लाइटें लगाने को कहा गया है। विशेष रूप से रायलादेवी तालाब परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।
      आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस, मेडिकल टीम और आवश्यक दवाओं के साथ स्वास्थ्य विभाग को तैयार रहने को कहा गया है। साथ ही प्रत्येक तालाब के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनकी जिम्मेदारियां तय करने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। महापौर पिंपलोलकर ने गणेश विसर्जन घाटों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था तथा बैरिकेडिंग करने को कहा। इसके अलावा शहर के सभी तालाबों की सफाई और एरिएशन प्रक्रिया तत्काल पूरी करने तथा विशेष रूप से मासुंदा तालाब की सफाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
महापौर ने स्पष्ट किया कि छठपूजा के दौरान श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए मनपा के सभी विभाग, पुलिस प्रशासन और संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय से काम करें।

संबंधित पोस्ट

 माता-पिता का कोविड-19 में निधन , जिलाधिकारी ने बेटे को दिए 10 लाख का चेक

Aman Samachar

संपत्ति कर व पानी बिल का भुगतान न करने पर दिवा की 84 दुकानें सील , 379 को नोटिस जारी

Aman Samachar

4 अक्टोबर से 8 से 10 कक्षा के स्कूल शुरू करने की समीक्षा कर महापौर ने दिए आवश्यक निर्देश 

Aman Samachar

होर्डिंग के बदले शौंचालय निर्माण में मनपा के राजस्व नुकसान की जाँच कर कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar

Update Aadhaar Address Online: जानिए किस तरह घर बैठे आधार कार्ड में ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है पता

Admin

नगर सेवक व उसके भाई के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया बिजली चोरी का मामला

Aman Samachar
error: Content is protected !!