Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर और मुफ्त शौचालय का उद्घाटन 

ठाणे ( यूनिस खान ) दिवाली के अवसर पर ठाणे रेलवे स्टेशन के यात्रियों को दो महत्वपूर्ण सुविधाओं की सौगात मिली है। गुरुवार, 5 नवंबर को सांसद नरेश म्हस्के के हाथों नए एस्केलेटर और मुफ्त शौचालय सुविधा का उद्घाटन किया गया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के लिए सीएसएमटी दिशा की ओर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) नंबर 1 पर नया एस्केलेटर लगाया गया है। वहीं, प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर डी-मार्ट फाउंडेशन के सहयोग से निर्मित मुफ्त शौचालय भी यात्रियों के लिए शुरू कर दिया गया है।
      इस अवसर पर शहर प्रमुख हेमंत पवार, विलास जोशी, नगरसेवक सुधीर कोकाटे, संजय वाघुले, ठाणे लोकसभा सचिव बाला गवस, विधानसभा सचिव संजीव कुलकर्णी, स्टेशन प्रबंधक अपर्णा देवधर, डी-मार्ट फाउंडेशन के प्रमुख जयदीप सोमण सहित रेलवे के अधिकारी, शिवसेना पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। ठाणे रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्री लोकल ट्रेनों के अलावा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों से सफर करते हैं। प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 पर विशेष रूप से लंबी दूरी की ट्रेनों के समय भारी भीड़ रहती है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती थी।
     यात्रियों की मांग पर सांसद नरेश म्हस्के के लगातार प्रयासों के बाद रेलवे ने नए एस्केलेटर का निर्माण कराया। इसकी विशेषता यह है कि मौजूदा सीढ़ियों के उपयोग में कोई बाधा नहीं आएगी। पुरानी सीढ़ियों के दोनों ओर डेक की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्री एस्केलेटर और सामान्य सीढ़ियों का एक साथ इस्तेमाल कर सकेंगे।

संबंधित पोस्ट

दलितों को मंदिर में प्रवेश करने से रोकने पर मुंब्रा में दो दिनों से अनशन 

Aman Samachar

दयालु हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार व भंडारे में जुटी भक्तों की भीड़

Aman Samachar

भिवंडी में  राकांपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मनमानी करने वाले कार्यकर्ताओं को जितेंद्र आव्हाड ने सुनाई खरी खरी  ।

Aman Samachar

रेनॉल्ट ने राष्ट्रव्यापी समर कैंप 2022 की घोषणा की

Aman Samachar

पीएनबी ने अधिक मूल्य वाले चेक के लिए सत्यापन प्रणाली को किया अनिवार्य

Aman Samachar

मनपा ने दो अनधिकृत गालों पर बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त , एक के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar
error: Content is protected !!