Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

गौड़ ब्राह्मण संस्था के पुनर्गठन की हलचल शुरू

ठाणे [ युनिस खान ] सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे के संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ समाजसेवी व अधिवक्ता स्वर्गीय एड बी एल शर्मा में गौड़ ब्राह्मण संस्था की स्थापना कर लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया। उन्होंने समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन का समाज बंधुओं को एक मंच पर लाने का कार्य किया। उनके सामाजिक कार्यों के चलते समय समय पर उनकी कमी का आभास होता रहेगा। गौड़ ब्राह्मण संस्था की जिम्मेदारी कई लोगों को दी गई जिसकी अवधि समाप्त हो गई है। शीघ्र ही अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू करने की हलचल शुरू है।
          एड बी एल शर्मा ने हिंदी भाषी एकता परिषद,  राजस्थानी सेवा समिति, गौड़ ब्राह्मण संस्था जैसी कई संस्थाओं की स्थापना कर सामाजिक एकता और समाज को एक मंच उपलब्ध करने का कार्य किया। हिंदी भाषी एकता परिषद के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन शुरू कर उसे दिल्ली के लालकिले के बाद दूसरे क्रमांक पर पहुंचने का कार्य किया। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, आईएएस,आईपीएस अधिकारी, राजनेता व विविध क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति सराहनीय रही। देश के अधिकांश बड़े कवियों ने इस मंच पर आकर अपनी रचनाएं प्रस्तुत की है। इस मंच से उन्होंने साहित्य , शौर्य , समाजसेवा आदि के क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वालों को  सम्मानित किया। प्रतिवर्ष देश की रक्षा करते सेना शहीद जवानों के परिजनों पुरस्कार देकर सम्मानित करते थे उस समय खचाखच भरा ओडोटोरियम राष्ट्रभक्ति के माहौल डूब जाता रहा। उन्होंने भगवान परशुराम जयंती का भायंदर के जैसलमेर मैदान में भव्य आयोजन किया। जिसमें मुंबई, ठाणे व आस पास के उपनगरों से बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से आयोजन को ऐतिहासित स्थान प्राप्त हुआ। आज पूरे देश में भगवान परशुराम जयंती का बड़े स्तर पर आयोजन किया जाने लगा है।
            अब बात करते हैं गौड़ ब्राह्मण संस्था की। उन्होंने देखा कि शहरों में अपने काम धंधे में व्यस्त लोगों की समाज में जान पहचान कम होती जा रही है जिससे सुशिक्षित युवक युवतियों को योग्य रिश्ते तलाश करने की समस्या बढ़ रही है। एड बी एल शर्मा ने समाज के विवाह योग्य युवक युवती पंजीकरण और परिचय सम्मेलन आयोजित कर महान कार्य किया। उन्होंने आदिवासी जोड़ों का भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए। एड बी एल शर्मा को उनके इन्हीं कार्यों के चलते याद किया जाता रहेगा। उन्होंने अनेक कार्यकर्ता तैयार किए जो सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते है। उनके द्वारा स्थापित गौड़ ब्राह्मण संस्था  की जिम्मेदारी नए लोगों को दिए जाने की हलचल शुरू है।

संबंधित पोस्ट

माँ सहित तीन बच्चों की सड़ी अवस्था में जंगल के पेड़ में लटकती लाश मिलने से सनसनी , पिता ने की आत्महत्या की कोशिस

Aman Samachar

रेंटोकिल पीसीआई ने एक्सपर्टो एंटी-मॉस्किटो रैकेट किया लॉन्च 

Aman Samachar

विरोधी पक्षनेता फडनवीस के शीघ्र स्वस्थ्य होने के लिए भाजपा ने की होम हवन

Aman Samachar

डॉ बाबुलाल सिंह के अभिनंदन समारोह में समाज सेवकों का जमावड़ा

Aman Samachar

रेनो इंडिया ने बिल्कुल-नई क्विड MY22 को किया पेश

Aman Samachar

पूर्व न्यायाधीश के हाथों एड शर्मा की स्मृति में तीन लोग दोस्ती गौरव पुरस्कार से सम्मानित  

Aman Samachar
error: Content is protected !!