Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

50 लोगों की जान बचाने वाले अग्निशमन और टीडीआरएफ जवानों को मिले एक वेतनवृध्दि 

सांसद नरेश म्हस्के ने ठाणे मनपा आयुक्त से की मांग

ठाणे ( यूनिस खान )  ठाणे के रहेजा गार्डन स्थित कार्लाइन नामक 17 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग के दौरान करीब 50 लोगों की जान बचाने वाले ठाणे महानगरपालिका के अग्निशमन दल और ठाणे आपदा प्रतिक्रिया दल (टीडीआरएफ) के जवानों को विशेष सम्मान देने की मांग सांसद नरेश म्हस्के ने की है। उन्होंने बचाव अभियान में शामिल सभी अधिकारियों और जवानों को प्रोत्साहन के रूप में एक वेतनवृद्धि (इंक्रीमेंट) देने की मांग ठाणे मनपा आयुक्त से पत्र लिखकर की है।
       8 नवंबर 2026 की रात करीब साढ़े आठ बजे रहेजा गार्डन स्थित कार्लाइन इमारत में भीषण आग लग गई थी। इमारत में बड़े पैमाने पर धुआं फैलने के कारण लिफ्ट का इस्तेमाल करना संभव नहीं था। ऐसी मुश्किल परिस्थिति में अग्निशमन दल और TDRF के जवानों ने सीढ़ियों और स्ट्रेचर की मदद से करीब 50 रहिवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जवानों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए रहिवासियों के पालतू कुत्तों और बिल्लियों को भी सुरक्षित बचाया।
      कई घंटों तक लगातार प्रयास कर जवानों ने आग पर काबू पाया और बड़ी जनहानि टाल दी। अपनी जान जोखिम में डालकर नागरिकों की सुरक्षा करने वाले जवानों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी घटनास्थल पर  पहुंचकर सराहना की थी। सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि आपदा के समय अपनी जान की परवाह किए बिना नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहने वाले अग्निशमन और टीडीआरएफ के जवानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनकी असाधारण सेवा को देखते हुए बचाव अभियान में शामिल सभी अधिकारियों और जवानों को एक वेतनवृद्धि दी जानी चाहिए।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस निर्णय से जवानों के कार्यों का सम्मान होगा और भविष्य में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों का मनोबल तथा उत्साह भी बढ़ेगा।

संबंधित पोस्ट

पुनर्प्रक्रियाकृत पानी से 15 वर्षों में मनपा को मिलेगा 494 करोड़ रूपये का राजस्व 

Aman Samachar

मदर्स रेसिपी ने लॉन्च की ‘छोटू चटनी’ की नई रेंज उपलब्ध है 5 वैरिएंट्स में 

Aman Samachar

लेखक व निर्माता विशाल सम्राट की मुहिम यूपीवुड भारत में एक नई फिल्म इंडस्ट्री

Aman Samachar

सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण अभियान की शुरुवात

Aman Samachar

त्रिवेणी संगम की घारा में चिट्ठी डालकर विश्वशांति और जनकल्याण के गंगामैया से की कामना

Aman Samachar

राज्य में 34 हजार करोड़ के निवेश पर समझौता , 23 182 लोगों को मिलेगा रोजगार

Aman Samachar
error: Content is protected !!