Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे मनपा की स्थायी समिति गठन का मुहूर्त तय, दावेदारों में बढ़ी हलचल

20 नवंबर को महासभा में चुने जाएंगे 16 सदस्य, अगले महीने से शुरू हो सकता है कामकाज

ठाणे ( यूनिस खान ) लंबे समय से लंबित ठाणे मनपा की स्थायी समिति का गठन आखिरकार 20 नवंबर को होने जा रहा है। इस दिन होने वाली मनपा की महासभा में स्थायी समिति के 16 सदस्यों का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही समिति में जगह पाने के लिए नगरसेवकों के बीच राजनीतिक जोड़तोड़ और लॉबिंग तेज हो गई है।
     ठाणे मनपा की विभिन्न विषय समितियों, स्थायी समिति और स्वीकृत नगरसेवकों की नियुक्तियां लंबे समय से लंबित थीं। सितंबर महीने में मुंबई उच्च न्यायालय ने आठ सप्ताह के भीतर मनपा की सभी समितियों का गठन करने का आदेश दिया था। इसके बाद स्थायी समिति और विशेष समितियों के गठन की प्रक्रिया में तेजी आई है।
            मनपा में राजनीतिक दलों की संख्या के आधार पर स्थायी समिति में शिवसेना (शिंदे गुट) के 9, भाजपा के 3, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के 2 तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) और एमआईएम के एक-एक सदस्य का चयन किया जाएगा। विशेष बात यह है कि चुने जाने वाले सदस्यों को फिलहाल केवल चार महीने का कार्यकाल मिलेगा। इसके बाद सभी दलों के नेताओं की सहमति से सदस्यों के कार्यकाल को आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा।
       स्थायी समिति के सदस्यों के चयन के बाद नवंबर महीने के अंत तक सभापति का चुनाव भी होने की संभावना है। मनपा में शिवसेना (शिंदे गुट) के पास पर्याप्त संख्याबल होने के कारण स्थायी समिति का सभापति इसी दल का बनना लगभग तय माना जा रहा है। स्थायी समिति में किसे मौका देना है और सभापति पद की जिम्मेदारी किसे सौंपनी है, इसका अंतिम निर्णय उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ले सकते हैं। वहीं, भाजपा के सदस्यों के नाम प्रदेश स्तर से तय किए जाएंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) की ओर से विधायक जितेंद्र आव्हाड निर्णय लेंगे, जबकि अजित पवार गुट के सदस्य के चयन को लेकर गुटनेता नजीब मुल्ला प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा करेंगे।
        स्थायी समिति में जगह पाने के लिए सभी दलों के नगरसेवकों ने अपने-अपने स्तर पर प्रयास तेज कर दिए हैं। अब किसे मौका मिलता है और किसके सिर सभापति पद का ताज सजता है, इसका फैसला 20 नवंबर की महासभा में स्पष्ट होगा।

संबंधित पोस्ट

फ़नस्कूल ने भारत में गोलियथ गेम ‘’सीक्वेंस’ के निर्माण और उसके बाजार हेतु प्राप्त किए विशेष अधिकार

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतला गिरने की घटना के दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एका मोबिलिटी ने गोइगोनेटवर्क के साथ की साझेदारी 

Aman Samachar

मंगला हाई स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य बिष्ट गुरूजी को अंतिम बिदाई

Aman Samachar

महाविकास आघाडी का धर्म पालन करना सिर्फ राकांपा की ही जिम्मेदारी नहीं – नजीब मुल्ला 

Aman Samachar

59 फीसदी महिलाओं के स्मार्ट फोन में किसी न किसी तरह का है वित्तीय एप

Aman Samachar
error: Content is protected !!