Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

हाजुरी, काजूवाड़ी, इंदिरानगर और कैडबरी इलाके की समस्याओं पर होगी संयुक्त कार्रवाई

ठाणे ( यूनिस खान ) शहर के लोकमान्य-सावरकरनगर प्रभाग में बढ़ती यातायात जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रभाग समिति अध्यक्ष निर्मला कणसे की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाजुरी, काजूवाड़ी, इंदिरानगर, लुईसवाड़ी, ठाकुर कॉलेज और कैडबरी परिसर की यातायात समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
      बैठक में सभागृह नेता एवं स्थानीय नगरसेवक हणमंत जगदाळे सहित प्रभाग के नगरसेवक, नगरसेविकाएं, सहायक आयुक्त, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी, वागले यातायात विभाग तथा वर्तकनगर, श्रीनगर और वागले एस्टेट पुलिस थानों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में अनधिकृत पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने, सर्विस रोड से बाधाएं हटाने तथा यातायात नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग वरिष्ठ स्तर पर रखने के निर्देश दिए गए। नितिन जंक्शन से देव अशोका मार्ग पर पीली पट्टियों के कारण वाहनों की आवाजाही में हो रही परेशानी पर भी ध्यान दिया गया। वहीं, काजूवाड़ी में अवैध रिक्शा पार्किंग और इंदिरानगर में हाथगाड़ियों तथा अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने का मुद्दा उठाया गया। हाजुरी सर्विस रोड पर चेक नाके की यातायात से बचने के लिए वाहनों का दबाव बढ़ने की समस्या भी सामने आई। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए महानगरपालिका और पुलिस प्रशासन को संयुक्त निरीक्षण कर समन्वय से कार्रवाई करने के निर्देश प्रभाग समिति अध्यक्ष निर्मला कणसे ने दिए।

संबंधित पोस्ट

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें किया याद

Aman Samachar

शापूरजी पालोनजी ने वनहा प्रोजेक्ट के लिए शाहिद और मीरा कपूर को बनाया ब्रांड एंबेसडर 

Aman Samachar

सड़क विस्तारीकरण में प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए नगर सेवकों ने की मांग

Aman Samachar

हिंदी वेब सीरीज रुद्रा एक विनाशक का शुभ मुहूर्त किया गया

Aman Samachar

शेख इरफान अनवारुल हक बने राकांपा उद्योग व व्यवसाय संगठन के अध्यक्ष 

Aman Samachar

तीसरी लाट से पूर्व वैक्सीनेशन के लिए ग्लोबल टेंडर निकलने की प्रक्रिया शुरू 

Aman Samachar
error: Content is protected !!