Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे की युवा धावपटू शौर्या अंबुरे का महापौर शर्मिला पिंपळोलकर ने किया विशेष सम्मान

यूथ ओलंपिक में 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीतकर बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

ठाणे ( यूनिस खान ) यूथ ओलंपिक गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर भारत सहित ठाणे जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली युवा धावपटू शौर्या अंबुरे का महापौर शर्मिला पिंपळोलकर ने विशेष सम्मान किया। इस अवसर पर महापौर ने शौर्या की उपलब्धि की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल खेल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
     डकार 2026 यूथ ओलंपिक में शौर्या अंबुरे ने 100 मीटर हर्डल्स  प्रतियोगिता में 13.59 सेकंड का समय दर्ज कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उसने 13.70 सेकंड के पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया। शौर्या की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से भारतीय एथलेटिक्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। उसकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प की महापौर ने विशेष रूप से सराहना की। इस अवसर पर शौर्या के माता-पिता एवं पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधिकारी अविनाश अंबुरे और रूपाली अंबुरे, उनके प्रशिक्षक डॉ. अजित कुलकर्णी, अभिनेता मंगेश देसाई, छत्रपति पुरस्कार विजेता अद्वैता मांगले तथा अर्जुन पुरस्कार विजेता हिमानी परब सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
     महापौर शर्मिला पिंपळोलकर ने कहा कि शौर्या ने अपनी उपलब्धि से ठाणे शहर और देश का गौरव बढ़ाया है। उसकी सफलता केवल खेल क्षेत्र की उपलब्धि नहीं, बल्कि मेहनत, जिद और आत्मविश्वास के बल पर सपनों को साकार करने का प्रेरणादायी उदाहरण है। उसकी कामयाबी से ठाणे के अनेक प्रतिभाशाली बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। महापौर ने विश्वास व्यक्त किया कि शौर्या भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए अनेक पदक जीतेगी।

संबंधित पोस्ट

रईस हाईस्कूल एंड जूनियर कालेज में सेवा सम्पूर्ति समारोह में हुई सराहना

Aman Samachar

भंगार की गोदाम में आग लगने से एक मजदूर जख्मी

Aman Samachar

14 राज्यों में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में ई-स्टांपिंग सुविधा का डिजिटल शुभारंभ

Aman Samachar

आपत्ती व्यवस्थापन के नागरी संरक्षण शिबिर में युवाओं को दिया प्रशिक्षण

Aman Samachar

आपातकालीन स्थिति में गरीब मरीजों को मदद मिलनी चाहिए – रईस शेख

Aman Samachar

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से राष्ट्रवाद की अलख जगाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!