Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रेनो इंडिया ने बिल्कुल-नई क्विड MY22 को किया पेश

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के प्रमुख यूरोपीय ब्रांड, रेनो ने आज रु. 4.49 लाख की शुरुआती कीमत पर आधुनिक सुविधाओं के साथ बिल्कुल नई क्विड MY22 को पेश किया। 2015 में बाज़ार में उतारी गई, रेनो क्विड महत्व और अपने वर्ग में कार ख़रीदने की सबसे अच्छी कीमत की पेशकाश करते हुए डिज़ाइन, अभिनवता और आधुनिकता के हिसाब से एक सफल उत्पाद है।

             आकर्षण, अभिनवता और किफायती कीमत को ध्यान में रखकर बनायी गई, 4,00,000 से अधिक प्रसन्न ग्राहकों के साथ क्विड भारत में रेनो के लिए सचमुच एक परिवर्तनकारी उत्पाद रही है। उत्पाद की अभिनवताओं के साथ क्विड की अपार सफलता को आगे बढ़ाते रखने की अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए, नई क्विड MY22 रेंज अपने महत्व के प्रस्ताव को और भी सशक्त बनाती है और इस उत्पाद और ब्रांड में ग्राहकों के विश्वास को बढ़ाती है। मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ दोनों 0.8ली और 1.0ली एस.सी.ई. पावरट्रेन में उपलब्ध, क्लाइंबर रेंज में क्विड MY22 में स्पोर्टी सफ़ेद एक्सेंट्स के साथ अंदरूनी और बाहरी रंगों का एक आकर्षक मेल-जोल है। कार के आकर्षण को और भी बढ़ाते हुए क्विड MY22 क्लाइंबर रेंज ग्राहकों को डुअल-टोन फ्लेक्स व्हील्स के साथ डुअल-टोन वाले मेटल मस्टर्ड और आइस कूल व्हाइट काली छत रंगों में उपलब्ध होगी।

               क्विड के महत्व के प्रस्ताव को दोनों 0.8ली और 1.0ली एम.टी. पावरट्रेन पर नए RXL(O) संस्करण की शुरुआत से और भी बेहतर बनाया गया है। नए RXL(O) संस्करण में स्टाइल और किफ़ायत के पहलू को और भी बढ़ाने वाली विशेषतायें शामिल हैं।  रेनो क्विड भारतीय बाज़ार के लिए सभी मौजूदा सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करती है और सवारियों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए भी पूरा ध्यान देती है। इसमें आगे के दोहरे एयरबैग्स, ए.बी.एस. और ई.बी.डी., सीट बेल्ट रिमाइंडर, ओवरस्पीड अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और लोड लिमिटर के साथ ड्राइवर साइड पायरो और प्री-टेंशनर जैसी कई सक्रिय और निष्क्रिय सुरक्षा सुविधायें शामिल हैं जो सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर हैं। गाड़ी की सुरक्षा को और भी बेहतर बनाते हुए, नई MY22 रेंज सीट बेल्ट पायरोटेक और एक स्टैंडर्ड फीचर के रूप में लोड लिमिटर से सुसज्जित है।

              एस.यू.वी. से प्रेरित डिज़ाइन के साथ अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस, अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं और कार ख़रीदने की एक किफायती क़ीमत प्रदान करते हुए रेनो क्विड ने भारत में एंट्री सेगमेंट के मायने ही बदल दिए हैं, जो इसके 98% स्थानिकिकरण के स्तरों द्वारा संभव हुआ है, जो इसे ‘मेक इन इंडिया’ का एक एक सशक्त प्रमाण भी बनाता है। अपने वर्ग में पहला 8 इंच का टचस्क्रीन मीडियाNAV  इवोल्यूशन एंड्रॉइड ऑटो, ऐप्पल कारप्ले, वीडियो प्लेबैक और वॉयस रिकॉग्निशन के साथ इंफोटेनमेंट को अगले स्तर पर ले जाता है – जो ड्राइवर को सब कुछ नियंत्रित करने में मदद करता है – हाथों के उपयोग के बिना, तेज़ और आसानी से। सिल्वर स्ट्रीक एल.ई.डी. डी.आर.एल. एक आकर्षक छवि उत्पन्न करते हैं और कार को एक प्रीमियम आकर्षण प्रदान करते हैं।

           यात्रियों को बेहतर आराम प्रदान करते हुए, इसमें इस वर्ग में अपनी तरह का पहला – गाइडलाइन्स वाला रिवर्स पार्किंग कैमरा  के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओ.आर.वी.एम. है जो कम-से-कम जगहों में भी गाड़ी को पार्क करने में मदद करता है। ए.आर.ए.आई. टेस्टिंग सर्टिफिकेशन के अनुसार, प्रदर्शन के मामले में 0.8 ली. वर्ग में क्विड 22.25 कि.मी./ली. की सबसे अच्छी ईंधन क्षमता का दावा करती है।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एक्सपीरियन इंडिया के साथ क्रेडिट पोर्टफोलियो प्रबंधन के लिए मिलाया हाथ

Aman Samachar

सिडबी – स्टार्टअप आउटरीच कार्यक्रम प्रारंभ 2022

Aman Samachar

आवश्यक सेवा कर्मियों के साथ जन प्रतिनियों को कोरोना टीका  प्राथमिकता से उपलब्ध करने की महापौर ने की मुख्यमंत्री से मांग

Aman Samachar

पीएनबी ने पर्यावरण की बेहतरी के लिए शुरु किया प्रोजेक्ट पीएनबी पलाश

Aman Samachar

 फसल बीमाकर्ताओं के लिए सॉल्वेंसी मार्जिन मानदंडों को शिथिल करने का अच्छा कदम – राकेश जैन

Aman Samachar

जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल योजना जल्द पूरा की जाए – जिलाधिकारी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!