Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

बिजली का करेंट लगने से नाबालिग लडके की हुई मृत्यु

भिवंडी [ एम हुसेन ] भिवंडी शहर से सटे हुए खोणी ग्रामपंचायत सीमांतर्गगत बंद पडी खोली में खेलने गए सोनू सुभाष शाह नामक13 वर्षीय लडके की बिजली का करेंट लगने से मृत्यु हो गयी है।
        मिली जानकारी के शहर से सटे हुए मीठपाडा के निकट खोणी ग्रामपंचायत सीमांतर्गगत बालाराम शास्त्री चाल है। किराएदार के गांव जाने रूम बंद था। उसी जगह के समीप की चाली में रहने वाला सोनू सुभाष शाह दोपहर के समय खेलने के लिए गया हुआ था। जहां खुले विद्युत तार से करेंट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। उक्त घटना के बाद तुरंत स्थानीय लोग उसे आईजीएम अस्पताल में उपचार हेतु लेकर गए जहां  वैद्यकीय अधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया है। उक्त दुर्घटना के संदर्भ में निजमपुरा पुलिस स्टेशन को सूचना प्राप्त होने बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पंचनामा कर दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।

संबंधित पोस्ट

मनपा के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश की आनलाईन प्रक्रिया शुरू 

Aman Samachar

उज्वला गलांडे-पाटिल ने मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सब्सटेंस प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब जीता

Aman Samachar

सामान्य तरीके से छठपूजा उत्सव का आयोजन करने की मनपा की अपील 

Aman Samachar

तीन लोगों के खिलाफ साढ़े 6 लाख रुपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज 

Aman Samachar

तुर्भे एवं घनसोली विभाग में अनाधिकृत निर्माणों पर मनपा ने की कार्रवाई

Aman Samachar

प्रभाकर सिंह शिवसेना उद्धव बालासाहेब पक्ष के संगठक बने

Aman Samachar
error: Content is protected !!