Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नेशनल बैंक ने आयोजित की फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] स्वस्थ जीवन शैली व फिटनेस की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के साथ पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया। इस फ्रीडम रन का आयोजन केंद्र सरकार की पहल `आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत किया गया।

 

`फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज’ के आकर्षक सूत्रवाक्य के साथ देश भर में वर्चुअल तरीके से शुरु की गयी यह फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 सभी नागरिकों को अपने दैनिक कार्यकलापों में कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधियों  के लिए निकालने की प्रेरणा देती है।

 

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 की थीम जन भागीदारी से जन आंदोलन रखी गयी है और इसे इस तरह से डिजायन किया गया है कि लाखों की तादाद में लोग किसी भी एक स्थान पर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए वास्तविक दौड़ में शामिल हो सकें अथवा कहीं भी कभी भी वर्चुअल रन का हिस्सा बन सकें।

 

इस मौके पर आयोजन का हिस्सा बनने के लिए कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए पीएनबी के मुख्यालय द्वारका में बैंक कर्मियों के साथ ही कार्यपालक निदेशक श्री विजय दुबे व कार्यपालक निदेशक श्री स्वरुप कुमार साहा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को साथ मौजूद रहे। उन्होंने जन जागरुकता के प्रसार और पीएनबी परिवार को दैनिक कार्यकलापों में से कुछ समय मानसिक व शारीरिक बेहतरी के लिए निकलने को प्रोत्साहित करने के लिए इस दौड़ में भी भाग लिया।

 

पीएनबी कार्यपालक निदेशक श्री विजय दुबे ने कहा कि फिटनेस की यह गतिविधि भारत की आजादी के 75 साल के उत्सव व आयोजन का एक अंग है और आज दुरुह मौसम के बावजूद फिटनेस की इस गतिविधि में संलग्न प्रतिभागियों का उत्साह देख कर प्रसन्नता हो रही है। श्री दुबे के उत्साहवर्धन के चलते फिटनेस रन के साथ प्रतिभागियों ने मार्ग की बाधा बन रहे गिरे हुए पेंड़ों को भी हटाने का सामाजिक कार्य किया। प्रतिभागियों का यह प्रयास न केवल समाज के प्रति उनकी सहकार की भावना को दर्शाता है बल्कि नेतृत्व के लिए भी अनूठा संदेश है कि कैसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने के लिए टीम को प्रेरित किया जा सकता है।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए पीएनबी मुख्य महाप्रबंधक, श्री सुनील सोनी ने कहा कि खेल एवं युवा मंत्रालय ने फिटनेस इंडिया की अनूठी पहल की अनुशंसा की है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क रहता है और फिटनेस सबसे बेशकीमती उपहार है। अपने व्यस्त जीवन शैली या प्रोफेशनल कार्यकलापों के साथ ही इस फिटनेस मंत्र का अनुपालन कर हर किसी को काफी लाभ मिल सकता है।

 

इस कार्यक्रम में द्रोणाचार्य अवार्डी व हाकी टीम कोच श्री रोमेश पठानिया के नेतृत्व में पीएनबी हाकी टीम के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। पीएनबी ने खेल प्रतिभाओं को निखारने के अथक प्रयासों के लिए उन्हें दो लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया।

 

फिटनेस रन का आयोजन देश भर में पीएनबी के जोनल व सर्किल कार्यालयों पर भी हुआ। आने वाले समय में पीएनबी एक वर्चुअल रन का भी आयोजन करेगी जिसमें प्रतिभागी अपनी इच्छा के मुताबिक समय व रुट का चयन कर भाग ले सकेंगे और अपनी सुविधानुसार बीच में ब्रेक आदि भी ले सकेंगे।

संबंधित पोस्ट

अभिनेता निर्मल निरंजन अभिनीत टेलीफिल्म दीवाना मैं दीवाना का शुभ मुहूर्त सम्पन्न

Aman Samachar

एसोसिएशन ऑफ इंडियन फोर्जिंग इंडस्ट्री (AIFI) के अश्वनी जोत्शी सरचिटणीस नियुक्त 

Aman Samachar

राजकुमार पटेल अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

Aman Samachar

टी20 सीजन 2024 के लिए ऑफिशियल वॉटर बॉटल पार्टनर के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हाथ मिलाया

Aman Samachar

रईस जूनियर कॉलेज के शिक्षक मकसूद अंसारी के सेवा संपूर्ति पर समारोह पूर्वक सत्कार 

Aman Samachar

काल ड्राप डेटा सर्फिंग की स्पीड कम होने की घटना को रोकने के लिए दूरसंचार विभाग ने 38 बूस्टर किया जब्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!