Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बजट की महासभा में 500 वर्गफुट तक के घरों की संपत्ति कर माफ़ करने की कांग्रेस ने की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संकट के चलते आम नागरिक नौकरी ,धंधा करने वालों की हालात अभी तक नहीं सुधर रही है।  नागरिकों को समस्या को देखते हुए 500 वर्ग फुट तक को घरों का संपत्ति कर माफ़ कर राहत देने की मांग कांग्रेस के पूर्व नगर सेवक संजय घाडीगावकर ने किया है। उन्होंने कहा है कि मनपा बजट की महासभा में संपत्ति कर माफ़ करने का निर्णय लेकर मनपा में सत्ताधारी शिवसेना को अपना वादा पूरा करना चाहिए।

                 उन्होंने कहा है कि चार वर्ष पूर्व मनपा आम चुनाव से पहले शिवसेना ने अपने घोषणा पत्र में 500 वर्गफुट तक के घरों का संपत्ति कर माफ़ करने की घोषणा किया था। गत मनपा चुनाव में शिवसेना को अकेले बहुमत मिल गया अज चार वर्ष से ठाणे मनपा में शिवसेना सत्ता में है। एक लोकसभा व दो विधानसभा चुनाव जिताने में शहर की जनता ने शिवसेना का साथ दिया।  शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे राज्य के नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री है। ठाणे से राज्य की आघाडी सरकार में शिंदे नगर विकास और राकांपा विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड राज्य के गृहनिर्माण मंत्री हैं।  ठाणे मनपा की सत्ता में शिवसेना व विपक्ष में राकांपा है। शिवसेना और राकांपा दोनों दलों के दो विधायक राज्य में प्रभावशाली मंत्री हैं।  उनसे नागरिकों को बहुत उम्मीदें है खासकर कोरोना संकट के चलते लोग राहत की आस लगाये बैठे हैं। अभी कोरोना संक्रमण कम होने से आर्थिक संकट टलने की उम्मीद लगाये नागरिकों के सामने कोरोना की दूसरी लाट आने से चिंता बढ़ने लगी है।  यदि ठाणे में लाक डाउन लगा तो यह वर्ष भी खराब होने की आशंका बढ़ने लगी है। संकट के समय में आम नागरिकों को राहत देने के लिए 500 वर्गफुट तक के घरों की संपत्ति कर माफ़ करने की घोषणा का कांग्रेस नेता घाडीगावकर ने याद कराते हुए शीघ्र वादा पूरा करने की मांग किया है।  उन्होंने कहा है कि इस माह की होने वाली महासभा में संपत्ति कर माफ़ करने का निर्णय लेने की मांग किया है।

संबंधित पोस्ट

मराठा आरक्षण अंवैधानिक घोषित होने पर सकल मराठा समाज ने किया मुंडन आंदोलन

Aman Samachar

बिजली की चोरों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करायेगी टोरेंट पावर कंपनी 

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लॉन्च किया अपना क्यूआर साउंड बॉक्स

Aman Samachar

मनपा स्कूल क्रमांक 63 व 97 की जगह नयी इमारत बनाने तक वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

Aman Samachar

राज्य के सभी धार्मिक स्थल सोमवार पडवा के दिन से खुलेंगे , नियमों का पालन आवश्यक – मुख्यमंत्री 

Aman Samachar

ज्योतिष और फिल्म क्षेत्र की दो हस्तियों का महामिलन

Aman Samachar
error: Content is protected !!