Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

 मुंबई – नाशिक महामार्ग पर ऑईल टँकर व ट्रक की टक्कर , चालक गंभीर रूप से जखमी

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी के समीप मुंबई – नाशिक महामार्ग पर ऑईल टँकर व ट्रक में भीषण टक्कर हो गई. ऑयल टैंकर एवम ट्रक में हुई भिड़ंत की वजह से महामार्ग पर यातायात 2-3 घंटे के लिए जाम हो गया. सड़क हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु राजनोली नाका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कोन गांव पुलिस सड़क हादसे का मामला दर्ज कर तहकीकात कर रही है.
         मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई – नाशिक महामार्ग स्थित भिवंडी तालुका पिपंलास फाटा के पास सुबह करीब 9 बजे ऑईल टँकर व ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई जिससे महामार्ग पर ऑयल टैंकर पलट गया.ऑयल टैंकर पलटने से टैंकर से भारी मात्रा में ऑयल निकलकर मार्ग पर बहने से मुम्बई की तरफ जाने वाले वाहनों का जाना पूर्णतया रुक गया.हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस व कोन गांव पुलिस ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर मार्ग पर पलटी हुए टैंकर को क्रेन की मदद से उठाकर सड़क के किनारे किया और सावधानी वस मार्ग पर फैले तेल के ऊपर मिट्टी डाली गई जिससे कि कोई सड़क हादसा होने की गुंजाइश न रहे.सड़क हादसे की वजह से दोपहर तक मुंबई की तरफ जाने वाले वाहनों का जाना थम सा गया था. ट्रैफिक कर्मियों की कड़ी मेहनत के उपरांत 2-3 घंटे में यातायात ठीक से शुरू हो गया.

संबंधित पोस्ट

मार्कवार्ड ग्रुप’ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए पुणे में ग्लोबल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर किया शुरू 

Aman Samachar

भिवंडी में जुआ मटका खेल रहे चार जुआरी गिरफ्तार 

Aman Samachar

शेतकरी उन्नती मंडल के अध्यक्ष पद पर राजू पाटील पुनः निर्विरोध निर्वाचित 

Aman Samachar

कोविड-19 के इस मुश्किल समय में हेल्थ और हाइजिन से जुड़े प्रोडक्ट्स पर एशियन पेंट्स का जोर: अमित सिंगलेे

Admin

राकांपा भिवंडी जिलाध्यक्ष भगवान टावरे ने गठित की शहर कमेटी

Aman Samachar

कलमगांव अंडरपास का प्रस्ताव का प्रस्ताव भेजने का ठाणे जिला परिषद को आदेश

Aman Samachar
error: Content is protected !!