Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
खास खबर

कोरोना को मात देकर अस्पताल से बाहर निकलने पर नगर विकास मंत्री का लोगों ने किया स्वागत

ठाणे [ युनिस खान ]  राज्य के नगर विकास व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे कोरोना को मात देकर आज अस्पताल से बाहर आ गए है।  उनके स्वस्थ्य होकर अस्पताल से निकलने के समय लोग स्वागत के लिए पहुँच गए लेकिन उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का सन्देश देते हुए दूरी बनाए रखने का आवाहन किया है।
                   राज्य के नगर विकास व जिले के पालकमंत्री शिंदे कोरोना संक्रमण शुरू होने के समय से ठाणे जिले समेत पूरे राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम व उपचार के लिए कोविड अस्पताल बनाने , आरोग्य सामग्री मुहैया कराने में रात दिन जुटे रहे।  राज्य के अनेक मंत्री ,अधिकारी , पुलिस व आरोग्य कर्मियों के साथ डाक्टर भी कोरोना की चपेट में आ गए।  इन सबके बावजूद शिंदे अस्पतालों का दौरा करने व अधिकारीयों के साथ बैठक कर कोरोना मरीजों के लिए आक्सीजन बेड व उपचार सामग्री के अलावा मरीजों को आवश्यक सामग्री मुहैया करने का काम करते रहे। कोरोना को रोकने के लिए शुरू लाक डाउन में मजदूरों ,गरीबों ,जरुरतमंद लोगों को राशन ,खाद्य सामग्री का वितरण कराने , लाक डाउन में फंसे मजदूरों , विद्यार्थियों के लिए बस ,ट्रेन का प्रबंध कराने के लिए पालकमंत्री शिंदे अपनी परवाह न कर सेवा में लगे रहे। 29 सितम्बर को कोरोना संक्रमित होने पर ज्यूपिटर अस्पताल में उनके भर्ती होने की खबर मिलते ही उनके कोरोना मुक्त होने व लम्बी आयु के लिए लोग प्रार्थना का आयोजन कर मन्नतें गांग रहे थे। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान वे अस्पताल से अपना कामकाज करते लोगों की सेवा में लगे रहे। आज पालकमंत्री शिंदे कोरोना को मात देकर ज्यूपिटर अस्पताल से घर आ गए। उनके स्वस्थ्य होकर बाहर आने पर ठाणे लोकसभा क्षेत्र शिवसेना उत्तर भारतीय प्रमुख शशि यादव , पूर्व परिवहन समिति सभापति दसरथ यादव , शिवसेना युवा नेता राहुल लोंढे , सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने ख़ुशी व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

धार्मिक शिक्षा के साथ दूसरी शिक्षा हासिल करने के लिए मुस्लिम समाज की आगे आने की जरूरत – मौलाना अशरफ

Aman Samachar

 अभिनेत्री सौम्या टंडन को फ्रंटलाईन वर्कर बनाकर कोरोना का टीका लगाने का मामला गरमाया

Aman Samachar

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल ने एक जैसे कैप्शन के साथ शेयर की तस्वीर, दोनों हो गए ट्रोल

Admin

Update Aadhaar Address Online: जानिए किस तरह घर बैठे आधार कार्ड में ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है पता

Admin

देश की सबसे बड़ी समस्या महगाई है विवाद की बजाय उस पर चर्चा हो – सुप्रिया सुले 

Aman Samachar

इंटरनेशनल क्रिकेट में सुरेश रैना के 15 साल पूरे, लेकिन पहले मैच को नहीं करना चाहेंगे याद

Admin
error: Content is protected !!