Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

आरोग्य केंद्र में प्रसूतिगृह की  सुविधा उपलब्ध कराने की राकांपा ने की मांग 

भिवंडी [ एम हुसैन ]  भिवंडी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की जनसंख्या लगभग 16 लाख पहुँच गयी है ,जिसे ध्यान में रखते हुए सभी पंचों प्रभाग समिति क्षेत्र के आरोग्य केन्द्रों में प्रसूति गृह शुरू करने की मांग की गयी है। इस आशय की मांग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भिवंडी जिलाध्यक्ष भगवान जयराम टावरे मनपा आयुक्त से की है।
              उल्लेखनीय है कि भिवंडी महानगरपालिका को अस्तित्व में आकर 20 वर्ष पूरे हो गए हैं और महानगरपालिका व ग्रामीण  क्षेत्रों की गरीब महिलाओं को  प्रसूति के लिए भिवंडी शहर में संचालित  स्व. इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल में आना पडता है। परंतु अधिकांश गर्भवती महिलाओं को स्व. इंदिरा गांधी अस्पताल में  उपचार सुविधा न मिलने पर उन्हें ठाणे की सिविल अस्पताल में  उपचार के लिए  दाखिल कराना पडता है। गर्भवती महिलाओं को ख़राब सडकों से जाने काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । परिणाम स्वरुप कई प्रसूति उसी गाडी में होती है जिससे कई महिलाओं को अपनी जान भी गंवानी पडी है  । इस प्रकार प्रसूति के लिए आने वाली गरीब महिलाओं को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है जो एक गंभीर समस्या बनी हुई है । इस प्रकार की समस्याओं का समाधान करने के लिए भिवंडी महानगरपालिका के आयुक्त डॉ  पंकज आशिया के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत कर भिवंडी मनपा के पांचों प्रभाग के नागरी आरोग्य केंद्र में प्रसूति गृह शुरू कराए जाने की मांग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  के भिवंडी जिलाध्यक्ष भगवान जयराम टावरे ने की है।

संबंधित पोस्ट

हाथरस की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मशाल मोर्चा

Aman Samachar

मराठी भाषियों पर कर्नाटक सरकार के अन्याय के खिलाफ होटल व्यवसायियों ने महाराष्ट्र का किया समर्थन

Aman Samachar

डेनमार्क की जैसी दवा स्वदेशी कंपनियों से बनवाकर भारत सरकार आम मरीजों को उलब्ध कराए

Aman Samachar

शहर में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालो के खिलाफ अपराध दर्ज होगा –  मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

  महावितरण के पुराने पीडी बकाया भुगतान के लिए स्वर्णिम अभय योजना

Aman Samachar

जिला परिषद व पंचायत सदस्यों के मानधन बढ़ाने समेत विविध मांगों को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!