Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

कोरोना महामारी के दौरान खुद की परवाह न कर लोगों की मदद करने वाली 100 महिला कोरोना योद्धा सम्मानित

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना महामारी के दौरान अपनी परवाह न करते हुए लोगों की मदद के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिला कोरोना योद्धाओं का शिक्षा समिति सभापति विकास रेपाले व पूर्व नगर सेविका नम्रता भोसले जाधव की ओर से सम्मानित किया गया है। नगर सेवक रेपाले के मार्गदर्शन में महिलाएं लोगों को आवश्यक सामग्री , खाद्य पदार्थ पहुँचाने और उपचार सुविधा मुहैया कराने में अपनी सेवा दे रही थी।

                        कोरोना संक्रमण फैलने पर जब लोग बीमारी के भय से घरों से निकलना नहीं चाहते थे। उस दौरान नगर सेवक रेपले के मार्गदर्शन में महिलाऐं लोगों के घर घर जाकर उनकी मदद कर रही थी। जरूरतमंद लोगों को राशन व भोजन पहुँचाने के साथ उन्हें जरुरी होने पर वैद्यकीय जांच व उपचार में मदद कर रही थी।  इसी तरह महिला सफाई कर्मचारी आरोग्य सेवा के डाक्टर व नर्सेस ,स्टाफ ,पोस्ट मैन ,विविध शासकीय ,अर्ध शासकीय व मनपा में काम करने वाली महिला कर्मचारी अपनी जान की परवाह न कर लोगों को सेवा दे रही थी। उक्त महिलाओं को कोरोना रनरागिनी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें प्रभाग में सफाई करने वाली स्वच्छता दूत ,काजूवाडी ,नौपाडा ,शिवाजी नगर ,में डाक्टर ,नर्सेस ,डाक्टर समिधा गोर ,ठाणे मनपा की सहायक आयुक्त प्रणाली घोंगे ,ठाणे मनपा की डाक्टर देवगीकर ,वागले पुलिस ठाणे की वैशाली रासकर , महिला पोस्टमैन ,सिविल अस्पताल की महिला स्टाफ को साड़ी ,शाल ,श्रीफल व सम्मानपत्र देकर रेपाले व भोसले जाधव ने सम्मानित किया है।

संबंधित पोस्ट

स्वयंसिद्धी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्रों द्वारा स्वच्छता मुहिम

Aman Samachar

पांच लाख वैक्सीन खरीदने के लिए ग्लोबल टेंडर निकालने का मनपा ने लिया महत्वकांक्षी निर्णय

Aman Samachar

2021-22 का 3443 करोड़ रूपये संशोधित व 2022-23 का 4910 करोड़ रूपये का मूल बजट मंजूर 

Aman Samachar

ठाणे मनपा कर्मचारियों को 15,500 रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा 

Aman Samachar

विकास योजनाओं व इन्फ्राट्रकचर के चलते मुंब्रा बदल रहा है – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

कोरोना में पति को खोने वाली विधवा महिलाओं के स्वरोजगार के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!