Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बीजे हाईस्कूल की नवनिर्मित इमारत में सीबीएससी स्कूल के लिए मनपा अपने कब्जे में ले –  नरेश म्हस्के

ठाणे [ युनिस खान ] टेंभीनाका के बीजे हाईस्कूल की नवनिर्मित इमारत में मनपा के माध्यम से सीबीएससी की कक्षाएं शुरू करने के लिए कब्जे में लेने का प्रस्ताव फरवरी माह की महासभा में सर्वसंमति से पारित किया गया है। जिसके अनुसार महापौर नरेश म्हस्के ने मनपा प्रशासन को बीजे हाईस्कूल इमारत के कब्जे के संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
            टेंभीनाका में बी.जे. हाई स्कूल इमारत जिलाधिकारी कार्यालय के कब्जे में है।  स्थानीय नगर सेवक सुधीर कोकाटे और शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश जानकर ने 18 फरवरी, 2022 को सुझाव दिया कि इमारत को मनपा द्वारा अपने कब्जे में ले लिया जाना चाहिए। ठाणे मनपा के माध्यम से सीबीएससी शिक्षा कक्षाएं शुरू करने के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए। महासभा में प्रस्ताव आने पर सकारात्मक चर्चा के बाद सर्वदलीय नगर सेवकों ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। बीजे हाई स्कूल इमारत के कब्जे के संबंध में महापौर नरेश म्हस्के ने मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा से कहा है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
ठाणे मनपा की ओर से अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं चलायी जा रही हैं। वहीँ नागरिकों की ओर से लगातार सीबीएससी की कक्षाएं भी शुरू करने की मांग की जा रही थी।  नगर सेवक सुधीर कोकाटे बीजे हाई स्कूल इमारत पर कब्जे को लेकर लगातार प्रशासन को प्रयास कर रहे थे। मनपा द्वारा उक्त इमारत का अधिग्रहण करने के बाद इस स्थान पर सीबीएससी पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।  इस संबंध में नगर सेवक कोकाटे द्वारा किया गया प्रयास सफल रहा है और बीजे हाई स्कूल में जल्द ही सीबीएससी पाठ्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  इससे उन छात्रों को बड़ी राहत मिली है जो शर्तों के अभाव में सीबीएससी के महंगे स्कूल में प्रवेश नहीं ले पाए और नागरिकों ने इसके लिए स्थानीय नगर सेवक सुधीर कोकाटे का आभार व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के लिए लोक अदालत में कानूनी मार्गदर्शन

Aman Samachar

पूर्वांचल फाउंडेशन के कजरी महोत्सव में उत्तर भारतीय समाज ने दिखाई एकता

Aman Samachar

मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी के मामले में इमरान प्रतापगढ़ी समेत तीन गिरफ्तार

Aman Samachar

टीजेएसबी ऑटो रिक्शा चालकों को आर्थिक संकट से उबारने की लिए दे रही बगैर गारंटर 50 हजार रूपये का कर्ज 

Aman Samachar

अंतर विद्यालयीन ड्रामा प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल को प्रथम पुरस्कार 

Aman Samachar

सैनी इंडिया ने सांघवी मूवर्स लिमिटेड को दी भारत की सबसे बड़ी क्रॉलर क्रेन्स की 8 यूनिट्स

Aman Samachar
error: Content is protected !!