Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

विरोधी पक्षनेता फडनवीस के शीघ्र स्वस्थ्य होने के लिए भाजपा ने की होम हवन

ठाणे [ युनिस खान ] विधानसभा में विरोधी पक्षनेता देवेन्द्र फडनवीस के संक्रमित होने पर उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने के लिए ठाणे शहर भाजपा की ओर से दशहरा के अवसर पर होम हवन की गयी। शहर भाजपा अध्यक्ष व एमएलसी एड. निरंजन डावखरे ने कहा है कि आज महाराष्ट्र को फडनवीस जैसे नेता की अत्यंत आवश्यकता है।

महाराष्ट्र में किसानों की फसल नष्ट होने व कोरोना की स्थिति का जायजा लेने के लिए फडनवीस ने राज्य का दौराकर लोगों से मिल रहे थे।  इसी बीच शिकायत होने पर उन्हें जांच में संक्रमित पाये जाने पर उनका उपचार शुरू है। उनके संक्रमित होने की खबर से लोगों ने उनके स्वस्थ्य होने के लिए प्रार्थना करना शुरू कर दिया है। आज भाजपा की ओर से टिकूजीनिवाडी में नवयुग मित्र मंडल के नवरात्रोत्सव में होम हवन की गयी।  इसमें विधायक संजय केलकर , प्रदेश सचिव संदीप लेले ,नगर सेविका स्नेह आंब्रे , जिला उपाध्यक्ष रमेश आंब्रे आदि उपस्थित थे। [ फोटो – प्रफुल्ल गांगुर्डे ]

संबंधित पोस्ट

बंद पावरलूम कारखाना में लगी भीषण आग ,कारखाना जलकर खाक

Aman Samachar

होलिकोत्सव व शब-ए-बारात शांति से मनाएं- योगेश चव्हाण

Aman Samachar

स्वच्छता अभियान में सामाजिक संस्थाएं सहभागी होकर जनगरण में जुटी 

Aman Samachar

फिल्म अभिनेत्री मीरा चोप्रा टीका के लिए बनी कोविड सेंटर की सुपरवाईजर

Aman Samachar

मनपा की एल आर टी  योजना मंजूर व मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के जमीन हस्तांतरण का प्रस्ताव नामंजूर 

Aman Samachar

कोपरी पुराना कपडा बाजार समेत फेरीवालों के खिलाफ मनपा ने की कार्रवाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!