Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बैलगाड़ी व सायकिल से जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकाल कर राकांपा ने किया ईंधन दर वृद्धि का निषेध

ठाणे [ युनिस खान ] ईंधन दर वृद्धि के खिलाफ राकांपा ने बैलगाड़ी व सायकिल से जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकालकर केंद्र की नरेद्र मोदी सरकार का निषेध किया। महिला कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर की दर वृद्धि का विरोध करते हुए चूल्हा जलाकर खाना पकाया।  तेल का खेल मोदी सरकार फेल जैसे नारे लगाकर महगाई का निषेध किया है।

                  मोर्चे को संबोधित करते हुए ठाणे शहर जिला राकांपा अध्यक्ष व पूर्व सांसद आनंद परांजपे ने कहा कि कोरोना संकट में महगाई व बेरोजगारी की मार से जनता की कमर टूट गयी है।  केंद्र की सत्ता में बैठी मोदी सरकार महगाई बढ़ाकर लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।  उन्होंने कहा कि पिछले माह 790 रूपये का गैस सिलेंडर 834 रूपये 50 पैसे का हो गया है।  ठाणे में पेट्रोल की दर 105 रूपये प्रति लीटर हो गयी है। आज युवक व युवती सायकिल चलाकर मोदी सरकार का निषेध कर रही है। आज बैलगाड़ी से निषेध मोर्चे में आकर हम सन्देश दे रहे है कि इसी तरह ईंधन की दर वृद्धि होती रही तो कार की जगह बैलगाड़ी ही चलाना पड़ेगा।  उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का ईंधन दर वृद्धि व महंगाई पर नियंत्रण नहीं है।  आम नागरिक कोरोना संकट और बेरोजगारी से परेशान है केंद्र सरकार लोगों को राहत देने की बजाय महंगाई थोपने का कार्य कर रही है।  आज हम केंद्र सरकार की महंगाई वृद्धि के खिलाफ निषेध मोर्चा निकाल कर विरोध कर रहे हैं यदि महंगाई कम नहीं हुई तो राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड में मार्गदर्शन में राकांपा तीव्र आन्दोलन करेगी।  मोर्चे में राकांपा प्रदेश महासचिव व नगर सेवक नजीब मुल्ला , प्रदेश सचिव सुहास देसाई की उपस्थिति में महिलाओं ने चूल्हा जलाकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया।  मोर्चे में महिला व बाल कल्याण समिति सभापति राधाबाई जाधवर , उथालसर प्रभाग समिति अध्यक्ष वहीदा खान , कलवा प्रभाग समिति अध्यक्ष वर्षा मोरे , पूर्व विरोधी पक्षनेता व नगर सेविका प्रमिला केनी ,  पूर्व नगर सेवक हीरा पाटील , परिवहन सदस्य शमीम खान , महिला अध्यक्ष सुजाता घाग ,युवक अध्यक्ष विक्रम खामकर ,पूर्व युवक अध्यक्ष मंदार केनी समेत बड़ी संख्या में राकांपा पदाधिकारी , कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित थे।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

टोरेंट बिजली ग्राहकों को राहत देने के लिए शीघ्र अभय योजना होगी लागू –  डा. जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड  ने ‘आकाश के चैंपियंस’ को किया सम्मानित

Aman Samachar

मुंब्रा से मीरा रोड तक टीएमटी की नई बसें चलाएं – शमीम खान

Aman Samachar

भटके विमुक्त जाति , जनजाति समाज ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन 

Aman Samachar

मनपा अस्पताल में भर्ती के लिए आई नर्सों को फर्श पर बैठाने का राकांपा ने किया विरोध 

Aman Samachar

ड्राइवर को बेहोश कर कंटेनर सहित माल‌ लेकर चोर फरार

Aman Samachar
error: Content is protected !!