Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

भिवंडी में डी. वाय. फाउंडेशन के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन

भिवंडी [एम हुसेन]  ठाणे जिले में सामाजिक शैक्षणिक, आरोग्य,कला, क्रीडा व सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डी.वाय.फाउंडेशन के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन दशहरा व विजयादशमी के अवसर पर संस्था के संस्थापक दयानंद चोरघे के हाथो किया गया है। आगामी कुछ दिनों में ठाणे जिले के शहापुर, मुरबाड, अंबरनाथ, कल्याण, बदलापूर आदि सहित विविध क्षेत्रों में महाराष्ट्र के अनेक जिलों में डी.वाय.फाउंडेशन के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया जाने वाला है। इस प्रकार की जानकारी संस्थापक दयानंद चोरघे  ने दी है। कोरोना महामारी संकट काल में लाॅकडाउन लागू किया गया जिसके कारण सर्वसामान्य जनता की सेवा तथा अनेक वर्षों से सर्वसामान्य जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए हर समय तत्पर रहने वाली एक संस्था है। संस्था के संस्थापक दयानंद चोरघे के नेतृत्व में लोगों के अधिकार के लिए व्यासपीठ के रूप में  डी.वाय.फाउंडेशन के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। जिसके कारण परिसर व तालुका के सर्वसमान्य जनता द्वारा दयानंद चोरघे की प्रशंसा की जा रही है। जनसंपर्क कार्यलय के उद्घाटन के अवसर पर  डी.वाय.फाउंडेशन के सलाहकार संजय पाटील, डाॅ.किशोर जैन, डी.वाय.फाउंडेशन के उपाध्यक्ष दीपक केणे, निषा संजय पाटील, अविनाश पाटील, सुरेश जोशी, चिंतामण पाटील, गिरीष पाटील आदि पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

ओबीसी राजनितिक आरक्षण बहाल करने के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर राकांपा ने मनाई खुशी 

Aman Samachar

भूमि वर्ल्ड इंडस्ट्रीयल पार्क निजी जमीन पर , याचिकाकर्ता का आरोप बेबुनियाद – प्रकाश पटेल       

Aman Samachar

बढ़ती बिजली चोरी और घाटे से शील-मुंब्रा-कलवा में हो सकती है लोड शेडिंग

Aman Samachar

बिजली का पोल गिरने से मृत युवक की पत्नी को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र में अनधिकृत इमारतों को अधिकृत बताकर ठगने का रैकेट सक्रिय – संजय घाडीगांवकर 

Aman Samachar

मुंब्रा-दिवा इलाके में अनाधिकृत पानी कनेक्शन के खिलाफ मनपा ने की कड़ी कार्रवाई 

Aman Samachar
error: Content is protected !!