Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की प्रत्येक कार्यकर्ता अन्याय अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करे – रुपालीताई चाकनकर

ठाणे [ युनिस खान ]  राष्ट्रवादी कांग्रेस की प्रत्येक महिला कार्यकर्ता शेरनी है वह महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के मुद्दे पर शांत नहीं रह सकती है। इस आशय का उदगार व्यक्त करते हुए राष्ट्र्वादी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा रुपालीताई चाकनकर ने अन्याय ,अत्यचार के खिलाफ संघर्ष करने का आवाहन किया है। उन्होंने नवी मुंबई , कल्याण डोंबिवली व ठाणे मनपा के आगामी चुनाव जीतने के लिए राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड के मार्गदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का सन्देश दिया है।
                  ठाणे के टिप टॉप प्लाजा में राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस ठाणे शहर जिला , कल्याण डोंबिवली ,उल्हास नगर ,भिवंडी व ठाणे ग्रामीण जिला कमेटी से बूथ कमेटियों की महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई।  जिसमें  ठाणे व पालघर जिला समन्वयक व ठाणे शहर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे , मनपा विरोधी पक्षनेता प्रमिलाताई केनी ,संघर्ष महिला की अध्यक्षा रुता आव्हाड प्रमुख रूप से उपस्थित थी। प्रदेश अध्यक्षा चाकनकर ने कहा कि अपने आदरणीय नेता शरद पवार 80 वर्ष की आयु में पार्टी और जनसेवा के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। उनसे प्रेरणा लेकर कम कम से कम हम चल तो सकते है। परिवार की प्रमुख महिला ही हैं महिला जिसनी सहनशील हैं उतनी ही मेहनती भी हैं। महिलाओं को अब सक्रीय होकर मुख्य धारा में आने की आवश्यकता है। उन्होंने सोशल मिडिया को अच्छा माध्यम बताते हुए कहा कि हम सबा महिलाओं को सोशल मिडिया पर सक्रीय होकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए। बैठक में नगर सेविका वहीदा खान ,अंकिता शिंदे ,वर्षा मोरे ,आरती गायकवाड ,अनीता कीने ,सुलोचना पाटील ,आशरीन राउत ,फरजाना शेख ,सुनीता सातपुते ,रुपाली गोटे ,ठाणे जिला निरीक्षिका मायाताई कटारिया ,ठाणे शहर महिला अध्यक्षा सुजाता घाग ,कर्यध्यक्षा सुरेखा पाटील ,भिवंडी शहर अध्यक्षा स्वाति काम्बले ,कल्याण डोंबिवली शहर अध्यक्षा सारिका गायकवाड ,ठाणे ग्रामीण अध्यक्षा विद्या वेखंडे ,,युवती अध्यक्षा पल्लवी जगताप , नवी मुंबई युवती अध्यक्षा प्रियंका सोनार आदि उपस्थित थी।  इस दौरान मुंब्रा कौसा से करीब 30 भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी राकांपा में शामिल की गयी।

संबंधित पोस्ट

फेरीवालों की सूची को अपडेट करने का काम जारी रहेगा – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

चार्टर एकाउंटेंट की आयपीसी परीक्षा में देश में पहला स्थान प्राप्त करने वाली जरीन खान का विरोधी पक्षनेता ने किया सत्कार

Aman Samachar

रेनो ने एक सप्ताह में पाँच डीलरशिप का किया उद्घाटन

Aman Samachar

मनपा ने भर्ती किए 51 डाक्टर्स समेत 236 आरोग्य कर्मी 

Aman Samachar

टीएमटी बस स्टाप चोरी की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने शुरू की मेटावर्स में अपनी वर्चुअल शाखा

Aman Samachar
error: Content is protected !!