Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आन्दोलन के बाद मुंब्रा कौसा के सीसीटीवी कैमरों को मनपा ने कराया दुरुस्त

ठाणे [ युनिस खान ] आन्दोलन के बाद मनपा ने मुंब्रा कौसा इलाके के सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस के आन्दोलन के बाद करीब 90 फीसदी कैमरे शुरू हो गए हैं। महिला संगठन ने अपने खर्चे से 146 सीसीटीवी कैमरे व मनपा ने 149  ने लगाया है। नगर सेवक अशरफ पठान शानू ने 300 कैमरे दिखाई नहीं देने का खुलाशा करते हुए जांच कराने की मांग किया है।

               मुंब्रा कौसा के सीसीटीवी कैमरे बंद होने के मुद्दे को लेकर गृहनिर्माण मंत्री  डा. जितेन्द्र आव्हाड के मार्गदर्शन में नगर सेवक पठान ने आन्दोलन कर कैमरे दुरुस्त कराने की मांग किया था। इसके बाद मनपा के विद्युत् विभाग के अधिकारी ने कहा कि कैमरे किसने लगाया इसकी जानकारी नहीं है। ऐसा उत्तर मिलने के बाद नगर सेवक पठान ने मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा को पत्र देकर पूंछा कि कैमरे मनपा ने नहीं लगाया तो क्या   कंटकों ने लगाया है।  ऐसा है तो उसके फुटेज का समाज कंटकों द्वारा दुरुपयोग किया जा सकता है। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा लगाने वाले की जांच कर गिरफ्तार करने की मांग किया। इसके साथ मनपा विद्युत् विभाग के खंभों पर कैमरे लगाने की जानकारी नहीं है तो विद्युत् विभाग के संबंधित अधिकारीयों को निलंवित करने की मांग किया। हजुरी विद्युत् विभाग के कार्यालय में नगर सेवक पठान से चर्चा कर बचे कैमरे शुरू करने का आश्वासन दिया है। कैमरों की संख्या कम  दिखाई  देने पर उसकी जाँच करने की मांग किया है।

संबंधित पोस्ट

रेल लाईन के किनारे बसे झोपड़ों को बचाने के लिए हम सीना तानके खड़े रहेंगे – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

कोरोना संक्रमण के चलते मुस्लिम समाज ने सादगी से मनाया ईद ए मिलादुन्नवी का त्यौहार

Aman Samachar

वसुंधरा अभियान के तहत विभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ठाणे जिलाधिकारी सम्मानित

Aman Samachar

उत्तर प्रदेश में समाज के लोगों की हर संभव मदद करेंगे – रामभुआल निषाद 

Aman Samachar

10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन की सुविधा शुरू

Aman Samachar

भाजपा युवा मोर्चा की कोकण विभागीय सह समन्यवक बनी सामाजिक कार्यकर्ता वृषाली वाघुले 

Aman Samachar
error: Content is protected !!