Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

आरक्षण की मांग पूरी न करने पर धनगर व मराठा आरक्षण से भारी आन्दोलन करेंगे – हरिभाऊ राठोड

ठाणे [ युनिस खान ] ओबीसी कोटे में अतिपिछड़ों को आरक्षण का लाभ न मिलने से राज्य के बारह बलुतेदार समाज विकास से वंचित रह गया है। इस समाज को 4 फीसदी आरक्षण देने की मांग को लेकर ओबीसी भटके विमुक्त समाज के नेता पूर्व सांसद हरिभाऊ राठोड ने ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। आज वे सांकेतिक भूख हड़ताल करने वाले थे लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते अनुमति न मिलने पर डफली बजाकर प्रदर्शन किया।  आज जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष गुरव , कुंभार ,कासार ,मिस्त्री ,लोहार ,नावी ,पांचाल , धोबी , शिंपी ,सोनार ,वाडी खाती ,सोनार बंजारा समाज के नागरिकों को 4 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए ,इस आशय की मांग को लेकर डफली बजाओं आन्दोलन किया। इस दौरान पूर्व सांसद राठोड ने कहा कि राज्य के बारह बलुतेदार समाज मौजूदा समय में 19 फीदसी आरक्षण में शामिल है। इसके बावजूद उसे आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है जिसके चलते 19 फीसदी कोटे में 4 फीसदी स्वतन्त्र आरक्षण देने की व्यवस्था किया जाए। यदि हमारी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो मराठा व धनगर समाज से बड़ा आन्दोलन छेड़ा जाएगा। आज आन्दोलन में रामदास राठोड ,अप्पासाहेब भालेराव ,प्रा प्रकाश सोनावने , प्रा नागोराव पांचाल ,डा. पी बी कुंभार ,अरुण शिंपी ,प्रताप गुरव ,रणजीत दीक्षित ,पराग अहिरे ,बाबूसिंह कडेल , विजय बिरारी आदि उपस्थित थे। [ फोटो – प्रफुल्ल गांगुर्डे ]

संबंधित पोस्ट

शील-कलवा-मुंब्रा के 250 बड़े ग्राहकों का बिजली बिल करीब 6 करोड़ रूपये बकाया ,टोरेंट ने दिया सख्त कार्रवाई का संकेत 

Aman Samachar

शास्त्रीनगर में ओपन स्टेज का परिवहन मंत्री ने किया भूमि पूजन 

Aman Samachar

भोंगे हटाने से देश की महगाई व बेरोजगारी कम करना संभव नहीं – डा जितेंद्र आव्हाड 

Aman Samachar

 जिला परिषद स्कूल काल्हेर के प्रवेश समारोह में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा भाऊसाहेब डांगड़े दी भेंट 

Aman Samachar

सावित्रीबाई फुले जयंती पर राकांपा ने किया शिक्षकाओं का सत्कार 

Aman Samachar

31 दिसंबर की रात शराब पीकर वाहन चलाने वाले 416 चालकों व 207 सह यात्रियों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!