Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी भाजपा उत्तर भारतीय महिला मोर्चा की कार्यकारिणी गठित

भिवंडी [ एम हुसेन ] भाजपा उत्तर भारतीय महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुनीता यादव ने भाजपा मध्यवर्ती जनसंपर्क कार्यालय में कार्यकारिणी का गठन किया है।इस अवसर पर भिवंडी भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शेट्टी का स्वागत किया गया।
               भाजपा भिवंडी जिलाध्यक्ष संतोष एम शेट्टी के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा प्रदेश सचिव व भिवंडी प्रभारी प्रिया शर्मा तथा उत्तर भारतीय प्रदेश उपाध्यक्ष नीरजा मिश्रा , उत्तर भारतीय मोर्चा भिवंडी जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण मिश्रा की उपस्थिति में उत्तर भारतीय महिला मोर्चा की भिवंडी जिलाध्यक्ष सुनीता यादव द्वारा कार्यकारिणी का गठन कर अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों के विश्वास को सही साबित कर दिखाया है । सुनीता यादव को लगातार दूसरी बार उत्तर भारतीय महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी में ममता पटेल महासचिव , मीणा गुप्ता महासचिव , कौशल्या जायसवाल महासचिव तथा क्रांति विश्वकर्मा उपाध्यक्ष , सविता मिश्रा उपाध्यक्ष इस  प्रकार  3 महासचिव एवं 2 उपाध्यक्ष के साथ अन्य लोगों को पद देकर अपनी कमेटी का गठन किया है । उक्त अवसर पर भिवंडी जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी का शाल पुष्प-गुच्छ देकर सुनीता यादव द्वारा सत्कार किया गया।

संबंधित पोस्ट

ब्लू डार्ट ने टियर और मार्केट्स में अपने रिटेल फुटप्रिंट का किया विस्तार

Aman Samachar

राज्य सरकार खेल को बढ़ावा देने वाले आवश्यक प्रस्तावों को तत्काल देगी मंजूरी – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

नगर सेवक व उसके भाई के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया बिजली चोरी का मामला

Aman Samachar

टोरेंट पावर ने आयोजित किया उपभोक्ता जागरूकता के लिए जनता दरबार

Aman Samachar

कपिल पाटील फाउंडेशन की तरफ से मिला आदिवासी बहनों को भाऊबीज का उपहार

Aman Samachar

मामूली विवाद युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले दो युवक गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!