Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

भिवंडी ठाणे बायपास मार्ग पर टेम्पो की भिड़ंत से कार सवार 2 युवकों की मौत,1 घायल

भिवंडी [ युनिस खान ] मुंबई-नाशिक महामार्ग स्थित भिवंडी ठाणे बायपास मार्ग पर तीव्र गति से आ रही कार की टेम्पो से भिड़ंत हुई जिससे कार सन्तुलन खोकर पेड़ से टकरा गई.पेड़ से कार टकराने से कार में सवार 2 युवकों को सिर में घातक चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई व एक युवक घायल हुआ जिसे उपचार के लिए अस्पताल एडमिट किया है.नारपोली पुलिस सड़क हादसे का मामला दर्ज कर फरार टेम्पो चालक की तलाश कर रही है.
            मिली जानकारी के अनुसार, यज्ञेश शदर तरे (21) व मयुर संजय पाटील  (20) निवासी काल्हेरपाडा अपने मित्र चिराग दत्ता पाटील के साथ MH 04 KW 6364 नम्बर की  कार से नासिक की तरफ जा रहे थे. हादसे के अनुसार, मानकोली नाका के समीप तेजी से आ रहे टेंपो ने पीछे से कार में टक्कर मार दी जिससे कार असंतुलित होकर मार्ग किनारे एक पेड़ से टकरा गई.कार पेड़ से टकराने की वजह से कार  चालक यज्ञेश तरे व मयूर संजय पाटील के सिर में गंभीर चोट लग गई जिससे उनकी मौके पर मृत्यु हो गई. कार में पीछे बैठे मित्र चिराग दत्ता पाटील गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सड़क हादसे के उपरांत टेंपो चालक तेजी से रफूचक्कर हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची नारपोली पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए आजीएम अस्पताल भेजा और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया.  डाक्टरों ने घायल चिराग दत्ता की हालत बेहतर बताई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस सड़क हादसे का मामला दर्ज कर फरार टेंपो चालक की तलाश कर रही है. सड़क हादसे की तहकीकात पुलिस उप निरीक्षक विजय शिरसाट को सौंपी गई है.

संबंधित पोस्ट

जिप के लोकनिर्माण व आरोग्य सभापति ने कोरोना मरीजों के लिए मानधन व भत्ता खर्च करने का दिया पत्र 

Aman Samachar

मनपा के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश की आनलाईन प्रक्रिया शुरू 

Aman Samachar

एंटीजन टेस्टिंग शिबिर लगाकर कांग्रेस की ओर से कोरोना से बचने के लिए किया मार्गदर्शन

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वित्त वर्ष 22 की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए

Aman Samachar

मुंबई के वाक्हार्ट अस्पताल में डाक्टर डे मनाते डाक्टर ,नर्सेस व स्टाफ

Aman Samachar

जयनाथ बी.  यादव का सेवा साफल्य सम्मान समारोह संपन्न

Aman Samachar
error: Content is protected !!