Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

कोरोना से बचाव के उपाय के लिए महिला कांग्रेस ने किया वेबिनार का आयोजन 

मुंबई [युनिस खान ] ईशान्य मुंबई जिला महिला कांग्रेस की ओर से फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड के सहयोग से कोरोना से बचने एवं घर मे रह कर देखभाल के संदर्भ में वेबिनार मीटिंग का आयोजन जूम पर किया। इस दौरान डाक्टरों ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय व सावधानी बरतने की जानकारी दी।
          मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़,मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्षा डॉ अजन्ता यादव ,प्रनील नायर(अध्यक्ष-ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस) के मार्गदर्शन में डॉ बाबुलाल सिंह(उपाध्यक्ष-मुंबई कांग्रेस),जसीम खान (फोर्टिस हास्पिटल के सहयोग से इस मीटिंग का आयोजन श्रीमती रीना पाटिल (अध्यक्षा-ईशान्य मुंबई महिला कांग्रेस द्वारा किया गया।
संचालन अपर्णा रॉय (जिला महासचिव)द्वारा किया गया।
फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड के  एक्सपर्ट डॉ मंजीत सिंह अरोरा ने विस्तृत रूप से कोरोना के लक्षणों और उससे बचाव तथा घर मे रह कर कैसे मरीज की देखभाल कर सकते है इस संदर्भ में जानकारी प्रदान किया।उन्होंने कोरोना से भयभीत नहीं होने की सलाह दी।बाहर निकलने पर उचित ढंग से मास्क पहनने तथा सोशल दूरी बनाये रखने पर जोर देते हुए कहा कि आप नियमित रहेंगे तो कोरोना कुछ भी आपको हानि नहीं पहुंचा सकता।बिना वजह बाहर घूमने लोगों से मिलने की इच्छाओं को टालना आवश्यक है।
वेबिनार में भारी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया।
अपर्णा रॉय ने अंत मे सभी का आभार प्रकट किया।

संबंधित पोस्ट

नाट्य गृह व सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े जरूरतमंद लोगों को राशन व जीवन आवश्यक वस्तुएं वितरित 

Aman Samachar

जीएम मोमिन वूमेन्स कॉलेज के टीकाकरण शिविर में 700 छात्राओं ने लगवाया टीका 

Aman Samachar

सिडबी ने एमएसएमई को सशक्त बनाने के लिए एसवीसी बैंक के साथ भागीदारी की

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व टाटा पावर सोलर सिस्टम लिमिटेड ने सोलर रूफटॉप अपनाने की सुविधा के लिए की साझेदारी 

Aman Samachar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिटों (डीबीयू) का किया शुभारंभ

Aman Samachar

एचसीएल ग्रांट के 16.5 करोड़ रुपये के संस्करण VIII के लिए 18 जून तक आवेदन मंगाए गए

Aman Samachar
error: Content is protected !!