Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुलुंड तहसीलदार कार्यालय पर ओबीसी आरक्षण बचाओ आंदोलन”

मुंबई:[ युनिस खान ] ओबीसी संघर्ष समन्वय समिति एवं ओबीसी वी जे एन टी समिति द्वारा “ओबीसी आरक्षण बचाओ आंदोलन” को लेकर मुलुंड तहसीलदार कार्यालय पर  जोरदार प्रदर्शन किया गया।
   प्रदर्शन का नेतृत्व विनायक घाणेकर(कुणबी समाज विकास संघ,मुलुंड),चंद्रकांत बावकर (ओबीसी संघर्ष समन्वय समिति),भास्कर चव्हाण(कुणबी समाज), मनीष ठाकुर(आगरी समाज),प्रफुल्ल खानविलकर(तेली समाज) डॉ सचिन सिंह(कूर्मि समाज),डॉ आर एम पाल(पाल समाज) ने किया।
    प्रदर्शन कारी मराठा आरक्षण के नाम पर ओबीसी, भटक्या विमुक्त जाती के लोगों का हक मारा जा रहा है। उनकी वर्षो से प्रलंबित मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।इसकी वजह से बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।सरकार पहले हमारी मांगो का निराकरण करे।
  विनायक घाणेकर ने बतलाया कि आगामी दिनों में हमारी 16 मांगों पर सरकार ने विचार नहीं किया तो राज्य भर में उग्र आंदोलन करने के लिये हम सभी ओबीसी,भटक्या विमुक्त जाती के लोग तैयार हैं।
   प्रदर्शन में भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया।

संबंधित पोस्ट

रईस हाई स्कूल में आल महाराष्ट्र उर्दू भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन 

Aman Samachar

Aman Samachar

स्पीचबॉट के साथ ग्राहक की कॉल को कभी मिस न करने का रिलायंस जनरल इंश्योरेंस का वादा

Aman Samachar

श्याम मेटैलिक्‍स ने सेल टाइगर टीएमटी री-बार्स के लॉन्च के साथ अपनी राष्ट्रव्यापी उपस्थिति को मजबूत किया 

Aman Samachar

ओबीसी आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर मोर्चा निकालकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन 

Aman Samachar

भिवंडी की गोदाम से 10 .50 लाख रुपये का सफ़ेद मिटटी का तेल जब्त , 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar
error: Content is protected !!