Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुफ्त नेत्र चिकित्सा और मोतीबिंद ऑपरेशन शिविर का 400 लोगों ने लिया लाभ 

भिवंडी [ युनिस खान ] वराला देवी तालाब परिसर कामतघर स्थित पीस पार्क में प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भिवंडी शाखा व लायंस क्लब आफ जूहू एवं वसई अंध दुख निवारक मंडल के संयुक्त तत्वाधान में मुफ्त नेत्र चिकित्सा और मोतीबिंद चिकित्सा शिविर का आयोजन सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक किया गया. मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर में करीब 400 नागरिकों नें कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए 40 वर्ष की उम्र से अधिक लोगों ने आंखों की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से कराई. उक्त अवसर पर ब्रम्हकुमारी अलका दीदी( संचालिका कल्याण सेंटर), लायंस क्लब आफ जुहू प्रेसीडेंट विशाल हसमुख भाई सेठ,मेघना कुलकर्णी,कौशिक भाई, ब्रम्हकुमारी शिल्पा दीदी, समाजसेवी सोनिया पाटिल,डाक्टर गुप्ता,डाक्टर भारती घिवलीकर, ब्रम्हकुमारी बिंदू दीदी,आनन्द भाई आदि उपस्थित थे.
              गौरतलब हो कि कामतघर स्थित पीस पार्क में आयोजित मुफ्त नेत्रचिकित्सा व मोतिबिंद नेत्र चिकित्सकों की कुशल टीम नें नेत्र जांच कराने वाले 400 लोगों में से 250 लोगों को मोतिबिंद ऑपरेशन की सलाह तथा अन्य को चश्मा व आवश्यक दवाएं प्रदान की गईं. ब्रम्हकुमारी शिल्पा दीदी के अनुसार, मोतिबिंद ऑपरेशन के लिए नामित 250 लोगों को अंध दुख निवारण सेंटर वसई स्थित नेत्र चिकित्सालय में ले जाकर ऑपरेशन व जरूरी दवाएं पूर्णतया मुफ्त मुहैया कराई जाएंगी.मोतिबिंद ऑपरेशन के लिए वसई स्थित नेत्र चिकित्सा अस्पताल में एडमिट होने के लिए भिवंडी से जाने वाले सभी मरीजों को आवागमन व खानपान की सुबिधा सहित चश्मा व जरूरी दवाएं पूर्णतया मुफ्त प्रदान की जाएगी.

संबंधित पोस्ट

समाजसेवी बीरेंद्र पाठक का अभिनंदन समारोह

Aman Samachar

ठाणे ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी छात्रावास, आश्रम स्कूल आज से बंद- जिलाधिकारी 

Aman Samachar

नोटिस के बाद अनधिकृत निर्माणों पर मनपा ने चलाया हथौड़ा 

Aman Samachar

गढ़चिरोली जिले में पुलिस मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर , पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Aman Samachar

भारत में जल्‍द लॉन्‍च होगी मोटोरोला की बहुप्रतीक्षित रेज़र 40 सीरीज 

Aman Samachar

भारत में जॉन डियर की 25 सालों की सफलता, इसकी टेक्नोलॉजी और समाज पर इसके प्रभाव से ही हुई संभव

Aman Samachar
error: Content is protected !!