Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रेनो इंडिया ने BS VI स्टेज-2 के उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप अपने वाहनों की नई 2023 रेंज को बाजार में उतारा

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में कारों के सबसे बड़े यूरोपीय ब्रांड, रेनो ने BS VI स्टेज-2 के उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए अपने वाहनों की पूरी रेंज को अपग्रेड किया है, जिसमें काइगर, ट्राइबर और क्विड शामिल हैं। ब्रांड द्वारा उठाया गया यह कदम, वाहनों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए रेनो की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। BS VI स्टेज-2 के उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप सभी रेंज के वाहनों में सुरक्षा की सबसे बेहतर सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी।

BS VI के दूसरे चरण को लागू करने के साथ-साथ रेनो की सभी कारों में सेल्फ डायग्नोस्टिक डिवाइस भी लगाई गई है। यह डिवाइस गाड़ी चलाते समय वाहन के उत्सर्जन स्तर पर लगातार नजर रखेगा, साथ ही कैटेलिटिक कन्वर्टर और ऑक्सीजन सेंसर जैसे दूसरे महत्वपूर्ण उत्सर्जन उपकरणों की निगरानी भी करेगा।

श्री मामिल्लपल्ले, कंट्री सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, रेनो इंडिया ऑपरेशंस ने कहा, “रेनो इंडिया पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने के भारत सरकार के विजन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारे सभी रेंज के वाहनों में नए BS VI स्टेज 2 के अनुरूप पेट्रोल इंजन लगाए गए हैं, जिससे निश्चित तौर पर उत्सर्जन में काफी कमी आएगी, और इस तरह हमारे वाहन पर्यावरण को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देंगे।”

श्री मामिल्लपल्ले ने आगे कहा,”हमारे लिए सुरक्षा सबसे ज्यादा मायने रखती है और हमारी नई 2023 रेंज में अव्वल दर्जे की सुरक्षा सुविधाएँ पेश की गई हैं। हमारा यह कदम, दर्शाता है कि रेनो भारतीय ग्राहकों के लिए विश्वस्तरीय सुरक्षा के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ कारों के निर्माण के अपने वादे पर कायम है।”

रेनो के प्रमुख प्रोडक्ट लाइन-अप – यानी काइगर, ट्राइबर और क्विड में अपग्रेड के हिस्से के रूप में अव्वल दर्जे की सुरक्षा सुविधाएँ पेश की गई हैं। रेनो काइगर और ट्राइबर को पूरी दुनिया में कारों का मूल्यांकन करने वाले अग्रणी कार्यक्रम, ग्लोबल NCAP द्वारा वयस्क यात्रियों की सुरक्षा के लिए 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है, और इस तरह दोनों वाहनों ने सुरक्षा के मामले में एक नई मिसाल कायम की है। एक तरफ बेमिसाल परफॉर्मेंस वाला रेनो काइगर यात्रियों को स्पोर्टी ड्राइव का अनुभव प्रदान करता है, तो दूसरी तरफ रेनो ट्राइबर उत्कृष्ट गुणवत्ता, मॉड्यूलेरिटी, शानदार डिजाइन और बेहतर मूल्य पैकेजिंग के साथ बेहद आकर्षक डिजाइन के मामले में बेजोड़ मूल्य प्रस्ताव पेश करता है।

ब्रांड के सभी रेंज के वाहनों में स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) को शामिल करने से

.

संबंधित पोस्ट

कल्याण पूर्व व पश्चिम को जोड़ने वाले पत्रीपुल का पहला 76 .67 मीटर का गार्डर आज सफलता पूर्वक लगा 

Aman Samachar

कांग्रेस ने मनपा क्षेत्र के अनधिकृत निर्माण की शिकायत लोकायुक्त से करेंगे – एड विक्रांत चव्हाण 

Aman Samachar

के एल डीम्‍ड-टु-बी यूनिवर्सिटी ने इसरो के अध्‍यक्ष डॉ. के. सीवान को ऑनॉरस कॉज़ा से किया सम्‍मानित 

Aman Samachar

एच एस सी में रईस ज्युनियर कालेज की सराहनीय सफलता 

Aman Samachar

सांसद समेत कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलवा अस्पताल प्रशासन मरीजों की मौत का जवाब माँगा 

Aman Samachar

विष्णु दास का म्यूजिक वीडियो “पार्टी चलेगी सारी रात” रिलीज को तैयार

Aman Samachar
error: Content is protected !!