Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल के संपादक अर्नव गोस्वामी की तलोजा सेन्ट्रल जेल में रवानगी , सोमवार को अगली सुनवाई उच्च न्यायालय में

नवी मुंबई [ युनिस खान ] एक इंटीरियर डिजायनर की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल के संपादक अर्नव गोस्वामी को आज तलोजा सेन्ट्रल जेल भेज दिया गया है। मुंबई उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिलने पर लीबाग़ के एक स्कूल में बनी वैकल्पिक जेल एन रखा गया था सुरक्षा कारणों से उसे तलोजा सेन्ट्रल जेल भेजा गया है। रायगढ़ जिले के इंटीरियर डिजायनर अन्वय नाईक व उनकी माँ कुमुद नाईक ने आर्थिक संकट से परेशान होकर 5 मई 2018 को आत्महत्या कर लिया था।  आत्महत्या से पहले लिखी सुसाईट नोट में उन्होंने उनके काम का बिल भुगतान न करने के चलते अर्नव गोस्वामी समेत तीन लोगों को जिम्मेदार बताया था। इस मामले में 4 नवम्बर की सुबह छः बजे रायगढ़ और मुंबई पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अर्नव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस मामले में पुलिस ने फिरोज शेख व नितेश सारडा को भी गिरफ्तार किया है। अर्नव को न्यायालय ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।  अर्नव के वकील ने मुंबई उच्च न्यायालय में जमानत के लिए दरवाजा खटखटाया लेकिन शनिवार उन्हें राहत नहीं मिलने से जेल में दिन गुजरना पड़ा। सोमवार को  उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संभाजी शिंदे व न्यायमूर्ति मकरंद कर्णिक की खंडपीठ सोमवार को सुनवाई कर निर्णय देने वाली है।

संबंधित पोस्ट

राज्य विद्युत नियामक आयोग की दरों के अनुसार ही टोरेंट बिजली बिल 

Aman Samachar

‘रामचरित मानस की अंतर्कथाएं’ का सांसद के हाथो हुआ विमोचन

Aman Samachar

भिवंडी के डॉ अबू तालिब अंसारी व शमा अख्तर काजमी को पश्चिम बंगाल उर्दू अकैडमी का पुरस्कार 

Aman Samachar

एआईएमआईएम के भिवंडी जिलाध्यक्ष को पुलिस ने बलात्कार के आरोप में किया गिरफ्तार

Aman Samachar

पीएनबी, रक्षा पेंशनभोगियों के लिए “रक्षक प्लस योजना” की पेशकश

Aman Samachar

सभी छात्रों के टीकाकरण को दें प्राथमिकता अन्यथा होगी कार्रवाई – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!