Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

अग्रोहा विकास ट्रस्ट केन्द्रीय महिला समिति द्वारा अग्रसेन जयंती का आयोजन*

मुंबई [ युनिस खान] महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट की केन्द्रीय महिला समिति द्वारा कोरोना महामारी के चलते डिजिटल मीडिया पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । रेखा गोयल के संयोजन में अग्रोहा की विभिन्न महिला समितियों द्वारा “ सोलह शृंगार ( बिछुआ, बाजुबंद, मेहंदी, काजल, चुनरी, झुमका , चूड़ी, बिंदी, पायल, नोलखाहार, तगड़ी, अँगूठी आदि ) के गानों पर नृत्य” प्रस्तुति ऑनलाइन की गई । संस्था के पिछले कई सालों के कार्यकलापों को वीडियो फ़िल्म द्वारा भी दर्शाया गया ।
 केन्द्रीय महिला समिति अध्यक्ष मधु गोयल, उपाध्यक्ष शर्मिला अग्रवाल, मंत्री मधु गुप्ता, सयुंक्त मंत्री शारदा सराबगी,  कोषाध्यक्ष कमला गोयन्का, युवा प्रतिनिधि बीना गुप्ता, क्षेत्रिय अध्यक्ष शंकुन्तला बंसल, संगीता गोयल, अंजलि प्रकाश गुप्ता, हेमलता गुप्ता, शशि गोयल,  कालबादेवी क्षेत्र की अध्यक्ष जागृति अग्रवाल, संयोजिका सुमन गर्ग, मीरा रोड की अध्यक्ष निलिमा अग्रवाल आदि पदाधिकारियों ने भाग लेकर कार्यक्रम का आनंद  उठाया । कार्यक्रम में केन्द्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, केन्द्रीय मंत्री आनन्द प्रकाश गुप्ता (मित्तल),  क्षेत्रिय समिति 5 ( जोगेश्वरी से भायंदर ) के मंत्री राधेश्याम गोइन्का की विशेष उपस्थिति रही है।

संबंधित पोस्ट

पावरलूम नगरी में ब्रांडेड मिल के नकली कपडे जब्त

Aman Samachar

भूमि वर्ल्ड इंडस्ट्रीयल पार्क निजी जमीन पर , याचिकाकर्ता का आरोप बेबुनियाद – प्रकाश पटेल       

Aman Samachar

जूडो प्रतियोगिता की विजेता श्रद्धा गिरी को शिवशान्ति प्रतिष्ठान ने किया सम्मानित

Aman Samachar

मामूली विवाद युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले दो युवक गिरफ्तार 

Aman Samachar

नानी बाई रो मायरो फेम सुविख्यात यती किशोरी 12 मार्च को दूसरी बार ठाणे में

Aman Samachar

मरम्मत कार्य के लिए शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति खंडित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!